ब्रेकिंग न्यूज

दो बस की आमने-सामने हुई टक्कर, 3 की मौत, 49 घायल

22-Jul-2024
रामपुर ।  ( शोर संदेश ) जिले में आज तड़के सुबह एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां दो बसों की आमने-सामने हुई टक्कर में करीब 49 यात्रियों के घायल होने की सूचना है, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्राइवेट बस में सवार लोग हरिद्वार से वापस सीतापुर जा रहे थे, इसी दौरान मिलक हाइवे पर स्थित रिलाइंस पेट्रोल पंप के सामने दोनों बसों की आमने-सामने टक्कर हो गई। वहीं मौके पर पहुंचकर जिलाधिकारी और एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने घटना का जायजा लिया और अस्पताल में पहुंचकर घायलों का हाल भी जाना।
 


leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account