leave a comment
नई दिल्ली (शोर संदेश)। दिल्ली राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को पत्र लिखा है। अध्यक्ष ने पत्र में अभिनेत्री कंगना रनौत को दिए गए पद्मश्री पुरस्कार को वापस लेने की मांग की है। मालीवाल ने दलील दी है कि कंगना रनौत ने शहीदों का अपमान किया है, इसलिए उनसे पद्मश्री पुरस्कार वापस लिया जाए। स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर लिखा, कंगना रनौत ऐसी महिला है, जिसने महात्मा गांधी, भगत सिंह की शहादत मज़ाक़ लगती है और लाखों लोगों की त्याग तपस्या से हासिल आज़ादी भीख लगती है। इसको पुरस्कार की नहीं इलाज की ज़रूरत है।
