ब्रेकिंग न्यूज

*सदन में उठा बिलासपुर में एम्‍स खोलने का मुद्दा *

03-Mar-2023

रायपुर (शोर संदेश)। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन शुक्रवार को बिलासपुर में एम्‍स खोलने का मुद्दा उठा। कांग्रेस विधायक शैलेश पांडेय ने स्वास्थ्य मंत्री से पूछा कि बिलासपुर में एम्‍स के लिए राज्य शासन ने क्या कार्यवाही की। स्वास्थ्य मंत्री ने लिखित जवाब में कहा कि फिलहाल कोई कार्यवाही नहीं की गई है। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने चुटकी लेते हुए कहा कि बाबा कि चल रही है क्या अगर चलेगी तो ये ताजमहल बनवा देंगे वहीं जेसीसीजे विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा, आप शासकीय संकल्प ले आइए हम समर्थन करेंगे। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिलासपुर संभाग में अच्छी शिक्षा का अभाव है, जब भी एम्‍स खुले बिलासपुर में खुले। मंत्री ने जवाब देते हुए कहा बिलासपुर में एम्‍स के लिए नई दिल्ली को पत्र लिखा जा चुका है। एम्‍स की स्थापना बड़ा कठीन निर्णय है। बहुत से ऐसे राज्य है जहां एक भी एम्‍स नहीं है। पहली प्राथमिकता तो ये होगी कि दूसरे एम्‍स की ज़रूरत कहा है, तो पहला विकल्प बस्तर और दूसरा सरगुजा आया था। छत्तीसगढ़ एम्स को लेकर अभी फ़िलहाल भारत सरकार की तरफ से कोई जवाब नहीं आया। दूसरे एम्स को बिलासपुर में स्थापित करने के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account