ब्रेकिंग न्यूज

कलेक्टर ने दिलाया 60 हजार रुपए, मरीज से प्राइवेट हॉस्पिटल वसूल रहा था ज्यादा पैसे

29-Aug-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में एक फोन कॉल पर समस्या का समाधान हो रहा है। आरंग के बकतरा निवासी सुशील कुमार मनहरे ने एक निजी अस्पताल प्रबंधन पर इलाज के दौरान ज्यादा राशि लिए जाने की शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि डीडीनगर स्थित ग्लोबल स्टार अस्पताल में अपने 51 वर्षीय पिता छक्कन दास मनहरे की तबीयत खराब होने पर भर्ती कराया था। उनका आयुष्मान कार्ड होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने 82 हजार रुपए वसूला। जबकि बिल महज 21828 रूपए का दिया। उन्होंने बाकी के पैसों का हिसाब पूछा, तो अस्पताल प्रबंधन ने बताने से मना कर दिया। जिसको लेकर मरीज के परिजनों ने कलेक्टोरेट के जनसमस्या निवारण कॉल सेंटर में फोन किया और उनकी समस्याओं का निराकरण करने के लिए संबंधित अस्पताल से मामले की जानकारी मांगी गई। जिसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने गलती मानी साथ ही मरीज के परिजनों को इलाज के दौरान ज्यादा ली गई राशि 60 हजार रूपए को नगद वापस कराया। समस्या का निदान होने पर मरीज के पुत्र सुशील कुमार मनहरे सहित परिजन काफी खुश है और उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति भी आभार जताया।


leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account