ब्रेकिंग न्यूज

बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए 16-17 जून को दौड़ेगी स्पेशल ट्रेनें

16-Jun-2026
नई दिल्ली। (शोर संदेश) बिहार पुलिस भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने के लिए पूर्व मध्य रेलवे ने 16 और 17 जून को विशेष परीक्षा स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है। इन ट्रेनों से छात्र-छात्राएं बिना किसी परेशानी के अपने परीक्षा केंद्र तक आसानी से पहुंच सकेंगे।
16 जून को चलने वाली मुख्य स्पेशल ट्रेनें:
– पाटलिपुत्र → किशनगंज: शाम 8 बजे (बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार रूट)
– पटना → नरकटियागंज: रात 9 बजे (पाटलिपुत्र, सोनपुर, हाजीपुर, मुजफ्फरपुर, चकिया, बापूधाम मोतिहारी, बेतिया रूट)
– पाटलिपुत्र → अररिया: रात 10 बजे (बेगूसराय, खगड़िया, नवगछिया, कटिहार रूट)
– पाटलिपुत्र → नवगछिया: रात 11 बजे (बेगूसराय, खगड़िया रूट)
– पटना → भभुआ: रात 11:30 बजे (तारेगना, जहानाबाद, गयाजी, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम रूट)
– पटना → गयाजी: सुबह 7:15 बजे
– बक्सर → दानापुर: दोपहर 1:30 बजे
– बक्सर → पटना: शाम 6 बजे
– किऊल → गयाजी: दोपहर 12:30 बजे (शेखपुरा-नवादा रूट)
– गयाजी → किऊल: शाम 5:30 बजे (नवादा-शेखपुरा रूट)
– बख्तियारपुर → राजगीर: सुबह 8 बजे (बिहारशरीफ, नालंदा रूट)
– राजगीर → बख्तियारपुर: दोपहर 1 बजे
– बख्तियारपुर → राजगीर: शाम 3:30 बजे (अतिरिक्त)
– राजगीर → बख्तियारपुर: शाम 6:15 बजे (अतिरिक्त)
रेलवे प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे इन स्पेशल ट्रेनों का अधिक से अधिक उपयोग करें। ये ट्रेनें केवल परीक्षा संबंधी यात्रा की सुविधा को ध्यान में रखकर चलाई जा रही हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि ट्रेनों का समय और स्टॉपेज की पुष्टि निकटतम रेलवे स्टेशन या आधिकारिक ऐप से कर लें। 

 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account