संजीव सेन रायपुर (शोर सन्देश) देवेंद्र नगर रायपुर के गुजराती स्कूल में रंगोली कलाकार शिव मानिकपुरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 60 × 50 फीट यानी 3000 स्क्वायर फीट की सबसे बड़ी रंगोली बनाकर इतिहास रचा है उन्होंने 3000 फुट की सबसे बड़ी रंगोली बनाकर अपना नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज करवा लिया है, शिव मानिकपुरी इकलौते ऐसे रंगोली कलाकार हैं जिन्होंने सबसे बड़ी पोर्ट्रेट रंगोली बनाई इसके लिए उन्होंने 700 किलो से ज्यादा रंगोली का प्रयोग किया एवं 7 मार्च से रंगोली बनाने की शुरुआत की और खराब मौसम, हवा जैसे हालातों का सामना करते हुए 24 मार्च को कुल 7 दिन में रंगोली को पूरी की | शिव मानिकपुरी ने अभी तक 210 रंगोली अलग-अलग सेलिब्रिटीज के लिए बनाई है जिसमें सरदार वल्लभभाई पटेल, महेंद्र सिंह धोनी, विराट कोहली, सचिन तेंदुलकर को बहुत ज्यादा प्यार मिला है| छोटे कस्बे से निकले महासमुंद के इस युवा रंगोली कलाकार को गुजराती स्कूल के सम्मान समारोह में प्रोविजनल सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया | शिव मानिकपुरी ने वह सम्मान ग्रहण करते हुए कहा कि आज मेरा सपना पूरा हो गया उन्होंने अपना प्रेरणास्रोत दशरथ मांझी को बताया | रंगोली देखने पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश पांडे, नारायण भाई पटेल, राजेश अवस्थी शहर के नागरिक एवं शिव के परिवार जन उपस्थित रहें | पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे ने शिव मानिकपुरी की प्रतिभा को बधाई एवं शुभकामनायें दी |