ब्रेकिंग न्यूज

जनप्रतिनिधि

मुख्यमंत्री साय ने ‘सीए डे‘ की दी शुभकामनाएं

01-Jul-2024
रायपुर।     ( शोर संदेश )  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने एक जुलाई ’सी.ए. डे’ के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी चाटर्ड एकाउंटेंट को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा है कि चाटर्ड एकाउंटेंट किसी भी देश, प्रदेश के औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। चाटर्ड एकाउंटेंट अपनी कुशलता से आर्थिक विकास को मजबूत आधार प्रदान करते हैं। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक और व्यावसायिक गतिविधियों के लिए अनुकूल वातावरण है। उन्होंने सभी सी.ए. से छत्तीसगढ़ में वित्तीय प्रबंधन को मजबूत बनाने की दिशा में सहयोग की अपील की है।
 

"एक पेड़ अपनी मां के नाम पर जरूर लगाएं...", 'मन की बात' में पीएम नरेंद्र मोदी की अपील

30-Jun-2024
नई दिल्‍ली (शोर संदेश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनाव के बाद किये गए पहले 'मन की बात' रेडियो प्रोग्राम के 111वें एपिसोड में कहा कि मैंने कहा था, चुनाव नतीजों के बाद फिर मिलूंगा, उम्‍मीद करता हूं कि आप सब अच्‍छे होंगे. मैंने विदा लिया था, फिर मिलने के लिए. इस बीच मुझे आप लोगों के लाखों संदेश मिले. चुनाव के दौरान मन को छू लेने वाली कई खबरें आईं. 65 करोड़ लोगों ने चुनाव में वोट डाला. इसके साथ ही पीएम मोदी ने देशवासियों से अपील की है कि एक पेड़ अपने नाम पर जरूर लगाएं. पेड़ लगाने से धरती मां की रक्षा होगी.  
2024 का चुनाव, दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था...
देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को लेकर पीएम मोदी ने कहा, "मैं आज देशवासियों को धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने हमारे संविधान और देश की लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं पर अपना अटूट विश्वास दोहराया है. 2024 का चुनाव, दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था. दुनिया के किसी भी देश में इतना बड़ा चुनाव कभी नहीं हुआ. मैं चुनाव आयोग और मतदान की प्रकिया से जुड़े हर व्यक्ति को इसके लिए बधाई देता हूं."
'एक पेड़ माँ के नाम'
मां के रिश्‍ते और पर्यावरण पर पीएम मोदी ने कहा, "मैं आपसे पूछूं कि दुनिया का सबसे अनमोल रिश्ता कौन सा होता है तो आप जरूर कहेंगे - “माँ”. हम सबके जीवन में 'माँ' का दर्जा सबसे ऊंचा होता है. माँ हर दुख सहकर भी अपने बच्चे का पालन-पोषण करती है. हर माँ अपने बच्चे पर हर स्नेह लुटाती है. जन्मदात्री माँ का ये प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है जिसे कोई चुका नहीं सकता. हम माँ को कुछ दे तो सकते नहीं, लेकिन और कुछ कर सकते हैं क्या? इसी सोच में से इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष अभियान शुरू किया गया है, इस अभियान का नाम है - 'एक पेड़ माँ के नाम'. मैंने भी एक पेड़ अपनी माँ के नाम लगाया है.
जब आदिवासी भाई-बहनों ने उठाए थे अंग्रेजों के खिलाफ हथियार 
'हूल दिवस' का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "आज 30 जून का ये दिन बहुत ही महत्वपूर्ण है. इस दिन को हमारे आदिवासी भाई-बहन 'हूल दिवस' के रूप में मनाते हैं. यह दिन वीर सिद्धो-कान्हू के अदम्य साहस से जुड़ा है, जिन्होंने विदेशी शासकों के अत्याचार का पुरजोर विरोध किया था. आपको जानकर हैरानी होगी कि ये 1855 में हुआ था. यानि ये 1857 में भारत कें प्रथम स्‍वतंत्रता संग्राम से भी 2 साल पहले हुआ था. तब झारखंड के संथाल परगना में हारे आदिवासी भाई-बहनों ने विदेशी शासकों के खिलाफ हथियार उठा लिया था. 
पीएम मोदी ने बताई 'कार्थुम्बी छाते' की खासियत 
केरल में बनने वाले छातों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "मन की बात में आज मैं आपको एक खास तरह के छातों के बारे में बताना चाहता हूं. ये छाते तैयार होते हैं हमारे केरला में. वैसे तो केरला की संस्कृति में छातों का विशेष महत्व है. छाते वहां कई परंपराओं और विधि-विधान का अहम हिस्सा होते हैं. लेकिन मैं जिस छाते की बात कर रहा हूं, वो हैं 'कार्थुम्बी छाते' और इन्हें तैयार किया जाता है केरला के अट्टापडी में. इन रंग-बिरंगे छातों को केरला की हमारी आदिवासी बहनें तैयार करती हैं. आज देशभर में इन छातों की मांग बढ़ रही हैं. इनकी ऑनलाइन बिक्री भी हो रही है. इन छातों को 'वट्टालक्की सहकारी कृषि सोसाइटी' की देखरेख में बनाया जाता है. इस सोसाइटी का नेतृत्व हमारी नारीशक्ति के पास है."
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को उम्मीद है कि उसके खिलाड़ी ओलंपिक खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे, उन्होंने लोगों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए ‘चीयर4भारत' हैशटैग का इस्तेमाल करने का आग्रह किया. आज दुनियाभर में हमारी संस्कृति का जिस तरह गौरवगान हो रहा है, उससे किस भारतीय को खुशी नहीं होगी.
 

अमित शाह ने टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने के बाद की कप्तान रोहित शर्मा और कोच द्रविड से बात

30-Jun-2024
नई दिल्ली ('शोर संदेश)। भारतीय क्रिकेट टीम के टी-20 विश्व कप जीतने के बाद गृहमंत्री अमित शाह ने भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड से फोन पर बात की और उन्हें T20 वर्ल्ड कप जीतने की बधाई दी.
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी आज (30 जून 2024) को भारतीय क्रिकेट टीम से फोन पर बात की और पूरी टीम को बधाई दी. उन्होंने रोहित शर्मा को उनकी शानदार कप्तानी के लिए बधाई दी और उनके टी20 करियर की सराहना की. पीएम ने फाइनल में विराट कोहली की पारी और भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान को भी सराहा. 
कोच राहुल द्रविड का भी जताया आभार
पीएम मोदी ने हार्दिक पांड्या के अंतिम ओवर और सूर्य कुमार यादव के कैच की तारीफ की. उन्होंने फाइनल में भारत की जीत में जसप्रीत बुमराह के योगदान की भी प्रशंसा की. प्रधानमंत्री ने भारतीय क्रिकेट में उनके योगदान के लिए राहुल द्रविड़ का भी आभार जताया.
अमेरिका और इजरायल के दूत ने भी दी बधाई
बता दें कि टीम इंडिया की जीत का जश्न पूरा देश मना रहा है. यही नहीं विदेशों में भी इस जीत का डंका बज रहा है. कई देशों के राजदूत टीम इंडिया को विश्व चैंपियन बनने पर बधाई दे चुके हैं. अमेरिका और इजरायल जैसे देश के राजदूत ने भी भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व कप जीतने पर बधाई दी है.
भारत ने फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को दी थी शिकस्त
भारतीय क्रिकेट टीम ने शनिवार को बारबाडोस में खेले गए टी-20 विश्वकप 2024 के फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम को 7 विकेट से मात देते हुए दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया. इस जीत के साथ भारत के नाम कई उपलब्धि दर्ज हुई. भारत ने जहां एक तरफ 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी के बाद 11 साल तक आईसीसी खिताब न जीतने के सूखे को खत्म किया, तो वहीं दूसरी तरफ बिना एक भी मैच हारे वर्ल्ड कप जीतने वाली पहली टीम भी बन गई.
 

पीएम मोदी ने टी 20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों से की फोन पर बात

30-Jun-2024
नई दिल्ली (शोर संदेश)। टी20 वर्ल्ड कप में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी भारतीय टीम को बधाई दी है. उन्होंने खिलाड़ियों से फोन पर बात करते हुए उनके प्रदर्शन को खूब सराहा है. यही नहीं उन्होंने रोहित शर्मा के कप्तानी और प्रदर्शन की भी प्रशंसा की है. टूर्नामेंट में रोहित शर्मा की रणनीति का कोई तोड़ नहीं रहा. यही वजह है कि देश के पीएम भी उनकी अगुवाई से काफी गदगद हैं.
फाइनल मुकाबले में विराट कोहली का प्रदर्शन भी लाजवाब रहा. टूर्नामेंट में रनों के लिए जूझ रहे किंग कोहली ने फाइनल मुकाबले में 76 रन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली. विराट के इस प्रदर्शन को देख पीएम मोदी भी मंत्रमुग्ध हो गए. यही वजह है कि उन्होंने कोहली के तारीफ के कसीदे पढ़े हैं. 
पीएम मोदी ने अंतिम ओवरों में हार्दिक पंड्या की दमदार गेंदबाजी और सूर्यकुमार यादव के बेहतरीन कैच की भी सराहना की है. इसके अलावा टूर्नामेंट में जसप्रीत बुमराह ने जिस तरह से कहर बरपाती गेंदबाजी की. उसकी भी उन्होंने जमकर तारीफ की है.
टी20 वर्ल्ड कप 2024 तक टीम इंडिया के हेड कोच रहे पूर्व दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ के कोचिंग से भी पीएम काफी प्रसन्न नजर आए. यही वजह है कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट में द्रविड़ के अमूल्य योगदान को देखते हुए उन्हें धन्यवाद दिया है.
टी20 वर्ल्ड कप में भारत को मिली दूसरी बार जीत 
रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी अपने हाथ में उठाने में कामयाब हुई है. इससे पहले 2007 में धोनी की अगुवाई में भारतीय टीम ने खिताब पर कब्जा जमाया था. उस दौरान टीम के कप्तान जहां धोनी थे. वहीं हेड कोच की जिम्मेदारी पूर्व क्रिकेट लालचंद राजपूत के हाथों में थी.
वहीं इस बार टीम की अगुवाई रोहित शर्मा ने की. इसके अलावा हेड कोच के पद पर देश के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ थे. हालांकि, टूर्नामेंट जीतते ही रोहित शर्मा ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. वहीं द्रविड़ ने पहले ही आगे पअपने पद पर बने रहने में इच्छ नहीं व्यक्त की थी. अब जल्द ही टीम इंडिया को एक नए कोच और कप्तान की दरकार है.

सीएम साय से गोवा विधानसभा के अध्यक्ष तावड़कर ने मुलाक़ात की

26-Jun-2024
रायपुर/नई दिल्ली ।    ( शोर संदेश )  नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में मंगलवार शाम मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से गोवा विधानसभा के अध्यक्ष रमेश बी तावड़कर ने सौजन्य मुलाक़ात की। इस मुलाक़ात के दौरान दोनों नेताओं ने विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया और राज्य के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री साय ने तावड़कर का स्वागत करते हुए छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों और योजनाओं की जानकारी दी। तावड़कर ने भी गोवा के विकास और विधानसभा की गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
 

सीएम साय लौटे रायपुर, मोदी-शाह से मुलाकात पर कही ये बात

26-Jun-2024
रायपुर।   ( शोर संदेश )  दिल्ली से रायपुर लौटे सीएम विष्णुदेव साय  ने कहा, “कल मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की।
मैंने मोदी  को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। उन्होंने आगे कहा  छत्तीसगढ़ में ‘मोदी की गारंटी’ को पूरा करने के लिए राज्य सरकार कैसे काम कर रही है और हम नक्सलियों के खिलाफ कैसे लड़ रहे हैं। लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव पर वे कहते हैं, आजादी के बाद से लोकसभा अध्यक्ष के लिए कभी चुनाव नहीं हुआ।
इस बार विपक्ष ने इस परंपरा को तोड़ने का काम किया है।छत्तीसगढ़ विजन  ‘विजन डॉक्यूमेंट’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसका निर्माण राज्य नीति आयोग द्वारा किया जा रहा है जिसे एक नवंबर को राज्य की जनता को समर्पित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने विगत छह माह में माओवादी विरोधी अभियानों में की गयी कार्रवाई की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी। लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव पर कहीं ये बात  लोकसभा अध्यक्ष के चुनाव पर वे कहते हैं, आजादी के बाद से लोकसभा अध्यक्ष के लिए कभी चुनाव नहीं हुआ। इस बार विपक्ष ने इस परंपरा को तोड़ने का काम किया है।
 

 


नए सत्र के लिए मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

26-Jun-2024
रायपुर। ( शोर संदेश )  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नए शैक्षणिक सत्र के आरंभ के अवसर पर विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने परिवार का और पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करें। मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से नव प्रवेशी बच्चों को शुभकामनाएं दी, जो पहली बार अक्षर ज्ञान करेंगे। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर शिक्षकों भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ अपनी नई पीढ़ी को आपको सौंप रहा है। आप इन्हें शिक्षा प्रदान कर, संस्कारित कर, विकसित छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार करें। उल्लेखनीय है कि 18 जून से नए सत्र का आरंभ करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन भीषण गर्मी के चलते इसे स्थगित करते हुए मुख्यमंत्री साय के आदेशानुसार नया सत्र 26 जून से आरंभ करने का निर्णय लिया गया।
 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाक़ात

25-Jun-2024
नई दिल्ली। ( शोर संदेश ) छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संसद भवन में मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री को अमृतकाल: छत्तीसगढ़ विजन@2047 ‘विजन डॉक्यूमेंट’ के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसका निर्माण राज्य नीति आयोग द्वारा किया जा रहा है, जिसे एक नवंबर को राज्य की जनता को समर्पित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने विगत छह माह में माओवादी विरोधी अभियानों में की गयी कार्रवाई की जानकारी भी प्रधानमंत्री को दी। नियद नेल्लानार योजना (आपका आदर्श गाँव) के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना के तहत नक्सलियों के आधार को कमजोर करने व शासन-प्रशासन व ग्रामीणों के बीच परस्पर विश्वास बहाली का कार्य किया जा रहा है। इस योजना के तहत वर्तमान में 23 कैंप खोले गए हैं, जिनमें 90 ग्राम शामिल हैं तथा भविष्य में 29 कैंपों को प्रारंभ करने की योजना है।
 

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त के तौर पर अजय सिंह ने संभाला कार्यभार

25-Jun-2024
रायपुर।( शोर संदेश )  छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के पाँचवे निर्वाचन आयुक्त के तौर पर आज अजय सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है। 1983 बैच के आई.ए.एस. अधिकारी अजय सिंह फरवरी 2020 में शासकीय सेवा से निवृत्त हुए हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयुक्त के पद पर नियुक्ति से पहले वे उपाध्यक्ष, राज्य योजना आयोग के तौर पर सेवाएं दे रहे थे। वहाँ से पदमुक्त होकर उन्होंने आज राज्य निर्वाचन आयुक्त का पदभार ग्रहण किया है।
इस मौके पर सचिव, डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे ने राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों से आयुक्त सिंह का संक्षिप्त परिचय कराते हुए इन अधिकारियों को सौंपे गये दायित्वों की भी जानकारी दी। आयुक्त सिंह ने इसके बाद आयोग के सभी कक्षों का मुआयना किया और आने वाले समय में होने वाले नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के लिए तैयारियां करने पर जोर दिया है। राज्य निर्वाचन आयुक्त सिंह के पदभार ग्रहण करने पर आयोग की ओर से उनका आत्मीय स्वागत किया गया। इस मौके पर सचिव डॉ. भुरे, उप सचिव डॉ. नेहा कपूर, अवर सचिव डॉ. अनुप्रिया मिश्रा तथा अवर सचिव प्रणय कुमार वर्मा सहित आयोग के अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
 

मंत्रिमंडल विस्तार के साथ छत्तीसगढ़ में होगी बड़ी प्रशासनिक सर्जरी

25-Jun-2024
रायपुर। ( शोर संदेश )  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अपने मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ बड़ी प्रशासनिक सर्जरी कर सकते हैं। बस मंत्रिमंडल विस्तार को दिल्ली से हरी झंडी मिलने का इंतजार है। यह किसी भी दिन हो सकता है। इसकी  तैयारी मुकम्मल हो चुकी है। राज्यपाल से मुख्यमंत्री की औपचारिक मुलाकात के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक सरगर्मी तेज हो गई है।
ऐसी संभावना है कि मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्री शामिल किए जा सकते हैं। इनमें कुछ पुराने और अनुभवी नेताओं को मौका मिल सकता है। सरकार के गठन के बाद से ही मंत्री का एक पद खाली है। इधर सांसद चुने जाने के बाद मंत्री पद से बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद एक और पद खाली हो चुका है। मुख्यमंत्री विभागीय कामकाज की समीक्षा पूरी कर चुके हैं और इस समीक्षा के साथ मंत्रिमंडल में फेरबदल की भी संभावना है । दो-तीन मंत्रियों की विदाई भी हो सकती है। इन संभावनाओं को देखते हुए विस्तार में पांच नए मंत्रियों के शामिल किए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं। इनमें एक महिला को मौका मिल सकता है। ये या तो रेणुका सिंह हो सकती हैं या बस्तर से एक और मंत्री बनाने पर जोर दिया गया तो लता उसेंडी भी हो सकती हैं। सरगुजा संभाग से मौजूदा मंत्रिमंडल में तीन मंत्री हैं। इनमें से किसी को ड्राप किया  जा सकता है।
मुंगेली जिले का राजनीति में प्रभाव बढ़ गया है। बिलासपुर लोकसभा सीट से सांसद तोखन साहू केन्द्र में मंत्री बन गए हैं। मुंगेली से अरूण साव राज्य सरकार में उपमुख्यमंत्री पहले से हैं। क्षेत्रीय संतुलन बनाए रखने के लिए यहां भी नए प्रयोग की संभावना बन सकती है। मंत्री पद के संभावित चेहरों में वैसे तो कई पुराने व अनुभवी नेता हैं , मगर सभी को मंत्रिमंडल में अवसर नहीं मिल सकता क्योंकि मंत्रिमंडल में 13 सदस्य ही हो सकते हैं। मंत्रिमंडल का गठन मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है और किसी  का मंत्री बनना इस पर भी निर्भर करेगा कि उनकी पसंद क्या है। वे अनुभव को प्राथमिकता देते हैं या नए चहरों को आगे लाना चाहते हैं। अनुभवी नेताओं में अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक,राजेश मूणत, पुरन्दर मिश्रा और नए चेहरों में गजेन्द्र यादव का भी नाम लिया जा रहा है।
मंत्रिमंडल विस्तार के साथ बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की भी तैयारी है। मुख्यमंत्री सरकार के छह माह के कार्यकाल में प्रशासनिक कामकाज की स्थिति की समीक्षा कर चुके हैं। इस बीच बदलाव कि कोई बड़ा फैसला सरकार नहीं कर सकी क्योंकि लोकसभा चुनाव में ही करीब तीन माह का वक्त निकल गया। यह संभव है कि ज्यादातर जिलों के कलेक्टर -एसपी बदल दिए जाएं। बलौदाबाजार की घटना से सरकार की छवि पर आंच आई है। हालांकि सरकार ने वहां के कलेक्टर- एसपी को निलंबित करने का कड़ा फैसला लेकर प्रशासनिक हलके में यह संदेश देने की कोशिश की है कि सरकार कड़े  निर्णय लेने में हिचकिचाने वाली नहीं है।



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account