ब्रेकिंग न्यूज

राष्ट्रपति मुर्मु ने ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला

11-Jul-2024
   ( शोर संदेश )   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का खेलों के प्रति स्वाभाविक प्रेम तब देखने को मिला जब उन्होंने राष्ट्रपति भवन के बैडमिंटन कोर्ट में बहुचर्चित खिलाड़ी सुश्री साइना नेहवाल के साथ बैडमिंटन खेला। राष्ट्रपति का यह प्रेरणादायक कदम भारत के बैडमिंटन की दुनिया में एक शक्तिशाली देश के रूप में उभरने के अनुरूप है; जिसमें महिला खिलाड़ी विश्व मंच पर सशक्त रूप से उभर रही हैं।
पद्म पुरस्कार विजेताओं की महिला श्रृंखला 'उनकी कहानी - मेरी कहानी' के अंतर्गत, पद्म और पद्म भूषण से सम्मानित प्रतिष्ठित भारतीय खिलाड़ी सुश्री साइना नेहवाल कल राष्ट्रपति भवन के सांस्कृतिक केंद्र में व्याख्यान देंगी और दर्शकों से बातचीत करेंगी।
 


leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account