ब्रेकिंग न्यूज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उज-जुहा की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दीं शुभकामनाएं

28-May-2026
नई दिल्ली।( शोर संदेश ) भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने ईद-उज-जुहा की पूर्व संध्या पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दीं हैं। अपने संदेश में उन्होंने देश और विदेश में रहने वाले भारतीयों, विशेष रूप से मुस्लिम समुदाय के लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि ईद-उज-जुहा समर्पण, त्याग और बलिदान का प्रतीक है। यह पर्व मानवता की सेवा, विशेष रूप से वंचित वर्गों की सहायता करने के लिए प्रेरित करता है। द्रौपदी मुर्मु ने कहा कि इस अवसर पर सभी लोगों को समाज में प्रेम, भाईचारे और समरसता को मजबूत करने के लिए अधिक प्रतिबद्धता के साथ आगे बढ़ना चाहिए। 



 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account