ब्रेकिंग न्यूज

राजधानी में कानून व्यवस्था बदहाल, प्रतिदिन हो रही चाकूबाजी की घटनाएं, हत्या भी*

20-Nov-2020

रायपुर (शोर सन्देश) राजधानी में गुरूवार देर रात दो थाना इलाको में नशे के चलते हत्या के मामले सामने आए है, जिसमें दोनों मामलो में आरोपी फरार है। देर रात सुदामा नगर में अपनी पत्नी को पूछने ससुराल आए पुराने हिस्ट्रीशीटर की पत्नी के परिवार वालों ने सिर पर भारी पत्थर पटककर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक मृतक भोले सिंह क्षत्री अपनी पत्नी की पतासाजी के लिए सुदामा नगर स्थित अपने ससुराल पहुंचा था, जहां मृतक और उसके सालों के बीच नशे की हालत में विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने घर के पास पड़े भारी पत्थर उसके सर पर दे मारा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक मृतक टिकरापारा थाना इलाके का हिस्ट्रीशीटर बदमाश था। फिलहाल मृतक के हत्यारे साले फरार बताए जा रहे है। वहीं हत्या की दूसरी वारदात रायपुर से लगे माना इलाके में सामने आई। जहां नशे की हालत में दोस्तों ने अपने ही दोस्त की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि देर रात मृतक देववृत विश्वास अपने दोस्तों के साथ माना कोविड अस्पताल के सामने बैठे थे उसी दौरान विवाद हुआ और उसके अज्ञात दोस्तो ने चाकू से ताबड़तोड़ कई वार किये जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक 22 वर्षीय मृतक देववृत विश्वास 11 ब्लाक माना इलाके में रहता है और इलाके में स्थित कपड़ा दुकान में काम करता है। साथ ही मृतक भी नशे का आदी बताया जा रहा है। इस मामले में भी अज्ञात हत्यारे पुलिस गिरफ्त से बाहर बताये जा रहे है। गौरतलब है कि मामुली विवाद के चलते नशे में हत्या का कोई पहला मामला नही है पिछले दो हफ्तों की बात करे तो राजधानी में 4 से ज्यादा हत्याए हो चुकी है। और करीब 50 से ज्यादा चाकूबाजी में लोग घायल हुए हैं। फिलहाल माना थाना पुलिस अज्ञात आरोपियो के पतासाजी में जुटी हुई है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account