ब्रेकिंग न्यूज

जिले में कृषि आदान बीज, खाद का गुणवत्ता परीक्षण कार्य जारी

03-May-2020

 दुर्ग(chhatishgarh) जिले में खरीफ सत्र 2020 अंतर्गत कृषि कार्य हेतु आवश्यक कृषि आदान यथा बीज एवं खाद कृषकों को अग्रिम उपलब्ध हो इस हेतु सेवा सहकारी समितियों में बीज एवं खाद का निरन्तर भण्डारण एवं वितरण किया जा रहा है। जिले में खरीफ 2020 हेतु मुख्य फसल धान के 31000 क्वि. बीज की मांग के विरूद्ध अद्यतन .. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम रूआबांधा द्वारा 16452 क्वि. बीज का भण्डारण जिले की सहकारी समितियों में किया गया जिसके विरूद्ध 3847.50. क्वि. धान बीज कृषकों को वितरण किया गया है।
शासन के मंशानुरूप कृषकों को मानक स्तर के कृषि आदान उपलब्ध हो सके इस हेतु विभागीय निरीक्षकों द्वारा कृषि आदानों का गुणवत्ता परीक्षण कार्य हेतु निरन्तर नमूने लिये जा कर गुण नियंत्रण प्रयोगशालाओं को प्रेषित किया जा रहा है। .. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम रूआबांधा द्वारा जिले में भण्डारित किये गये बीजों में से अद्यतन 63 बीज के नमूनें गुण नियंत्रण परीक्षण हेतु बीज गुण नियंत्रण प्रयोगशाला, रायपुर को प्रेषित किये गये जिसके विरूद्ध 25 नमूनों के परिणाम प्राप्त हुये है, जिसमें से 16 मानक एवं 9 अमानक स्तर के परीणाम प्राप्त हुये है।
.. राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम रूआबांधा द्वारा उपरोक्त अमानक स्तर के धान बीजों को जिले की 19 सेवा सहकारी समितियों में निम्नानुसार भण्डारित किया गया था, ओटेबंद-50.10 क्वि. सांतरा-30 क्वि. खोपली-21.60 क्वि. अहेरी-15.90 क्वि. बोरीगारका-30 क्वि. ठेगाभाठ-105 क्वि. रिसामा-63.30 क्वि. कोहका-30 क्वि. ननक_-61.80 क्वि. बोरी-35.70 क्वि. तर्रा-45 क्वि. जामगांव एम-50.10 क्वि. बटंग-15 क्वि. धमधा-33 क्वि. सांकरा-30 क्वि. मोहरेंगा-60 क्वि. टेमरी-60 तेलीगुण्डरा-2.70 क्वि. उतई-20.70 क्वि. कुल 760.20 क्वि. का भण्डारण किया गया था।
धान बीज नमूनों के परिणाम अमानक स्तर के प्राप्त होने पर अनुज्ञप्तिधारी अधिकारी एवं उप संचालक कृषि, दुर्ग द्वारा बीज नियंत्रण आदेश 1983 के प्रावधानों के अनुसार धारा 11 में प्रदत्त अधिकार का उपयोग कर बीज विक्रय तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर संबंधितों को कारण बताओं सूचना जारी किया गया। भण्डारित किये गये अमानक स्तर के बीजों को सहकारी समितियों से वापस प्राप्त कर उसके स्थान पर मानक स्तर का बीज तत्काल भण्डारण करने तथा उक्त बीजों के कृषकों को वितरण होने की दशा में कृषकों से वापस प्राप्त कर मानक स्तर का बीज उपलब्ध कराने हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के माध्यम से संबंधित समितियों के समिति प्रबंधक को आदेशित करने के निर्देश जारी किये गये है। उप संचालक कृषि, दुर्ग द्वारा कृषकों से भी अपील की गई है कि वे समितियों से उक्त अमानक बीज का उठाव करें अमानक बीज प्राप्त किये जाने की दशा में बीज को समिति में वापस कर मानक स्तर का बीज प्राप्त करें



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account