ब्रेकिंग न्यूज

*स्वास्थ्य मंत्री 18 को करेंगे प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा*

18-Apr-2023

रायपुर (शोर संदेश)। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री टीएस सिंहदेव 18 अप्रैल को राज्य में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करेंगे। वे 18 अप्रैल को सवेरे 11 बजे सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में प्रदेश में कोरोना जांच की व्यवस्था, अस्पतालों में उपकरणों, दवाईयों व बिस्तरों की उपलब्धता के साथ ही कोविड अनुकूल व्यवहारों के अनुपालन की समीक्षा करेंगे। चिकित्सा शिक्षा मंत्री सिंहदेव 18 अप्रैल को दोपहर पौने एक बजे शासकीय आयुर्वेदिक कॉलेज रायपुर में पीजी ब्लॉक के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण करेंगे।



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account