ब्रेकिंग न्यूज

किसान हित सर्वोपरि: योगी सरकार ने मुआवजा प्रक्रिया तेज करने के दिए निर्देश

02-Apr-2026
नई दिल्ली।  शोर संदेश ) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कई जनपदों में हुई बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों का हाल जाना और अधिकारियों को तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री ने असमय बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर जिलाधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्या को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए और किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए।
सीएम योगी ने अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने को कहा और स्पष्ट किया कि मौसम की मार झेल रहे किसानों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान हित सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि राजस्व, कृषि विभाग और बीमा कंपनियां मिलकर फसल नुकसान का तत्काल संयुक्त सर्वे करें। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाए, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा मिल सके।
उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी संवेदनशीलता के साथ कार्य करें और सुनिश्चित करें कि किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत न हो। साथ ही फील्ड में जाकर वास्तविक स्थिति का आकलन करने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव (कृषि) और राहत आयुक्त को निर्देश दिया कि वे फील्ड अधिकारियों के साथ सीधा संपर्क बनाए रखें और सभी सूचनाएं समय पर एकत्र कर शासन तक पहुंचाएं, जिससे राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके।
सीएम योगी ने कहा कि जैसे ही फसल नुकसान का आकलन पूरा हो, मुआवजा वितरण की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाए। भुगतान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि प्रभावित किसानों को जल्द राहत मिल सके।


leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account