
नारायणपुर (शोर सन्देश)। जिले में स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव ने पढ़ई तुंहर दुआर के तहत संचालित किए जा रहे बासिंग, कुरुषनार, बोरण्ड, डूमरतराई और शांति नगर में मोहल्ला क्लास का जायजा लियाा। प्रमुख सचिव डॉ आलोक शुक्ला सर्वप्रथम दूरस्थ वनांचल क्षेत्र बासिंग पहुँचे। जहां उन्होंने बच्चों को पढ़ाई के लिए बनाए गए लर्निंग गन और ज्ञान का टेलीविजन नवाचार शिक्षा पद्धति की सराहना की। बच्चों से मोहल्ला क्लासों में कराई जा रही पढ़ाई की जानकारी ली, बच्चों से विभिन्न शैक्षिक और सहशैक्षिक बिंदुओं पर मनोरंजक और ज्ञानवर्धक सवाल पूछे। बच्चों ने पूछे गए सवालों का उत्साहपूर्वक जवाब दिया। ग्राम बोरण्ड में संचालित मोहल्ला क्लास के बच्चों ने प्रमुख सचिव को गोण्डी भाषा में गीत सुनाया। डॉ शुक्ला ने बच्चों को बेहतर तरीके से शिक्षण कार्य करने के लिए मोहल्ला क्लास का संचालन कर रहे सभी शिक्षको को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर उपस्थित शिक्षकों का भी उत्साहवर्धन किया। डॉ शुक्ना ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि यहां के बच्चे प्रतिभाशाली है। इनकी प्रतिभा को निखारें और योग्य बनाये। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने बच्चों की शिक्षा और उनके ज्ञानवर्धन के लिए कई नए विकल्प तलाश कर प्रयास कर रही है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ राहुल देव, जिला शिक्षा अधिकारी जीआर मंडावी के अलावा जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

00 निजी स्कूलों ने लगातार बच्चों को दिया मानसिक तनाव
राजनांदगांव (शोर सन्देश)। जिला कार्यालय राजनांदगांव के सामने सोमवार को भूख हड़ताल रखी गई है। जिसमें समस्त निजी स्कूल में पढऩे वाले बच्चों के पालक एकजुट होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। पालकों ने शुल्क जमा नहीं करने के कारण निजी स्कूलों के स्कूल संचालकों ने बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा से वंचित किया है। जिससे बच्चों के ऊपर मानसिक दुष्प्रभाव पढ़ रहा है। परंतु पिछले कई महीनों से कोविड-19 के चलते हर परिवार की अर्थव्यवस्था डगमगा गई है। जिसके चलते पालक अभी फिश पटाने में सक्षम नहीं है परंतु प्रदेश के निजी स्कूल संचालकों ने एक याचिका दायर करवाई गई थी। शिक्षकों की सैलरी देने को आधार बनाया गया था, जिस आधार पर उच्च न्यायालय बिलासपुर ने सभी निजी स्कूलों को सिर्फ ट्यूशन फीस पालको से लेने के लिए कहां गया था। उच्च न्यायालय बिलासपुर के आदेशानुसार जो ट्यूशन फीस लेने के लिए निजी स्कूल संचालकों को छूट प्रदान की गई थी। परंतु इन निजी स्कूल संचालकों के मनमाने रूप से पूरे वर्ष की फीस पालको को जमा करने का दबाव बनाया जा रहा है। जिससे पालक बहुत ही परेशान होकर छत्तीसगढ़ छात्र पालक संघ, जिला शिक्षा अधिकारी और प्रशासन को अपनी समस्याओं से आपको अवगत भी कराया था, लेकिन प्रशासन ने अभी तक निजी स्कूलों के ऊपर कोई कारर्नवाई नही की। जिससे समस्त पालकों की नजर में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पर से भरोसा उठ गया है। इतना ही नहीं जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने निजी स्कूल संचालकों के ऊपर कार्रवाई ना करके समस्त पालकों को कोविड-19 संक्रमण काल में भी अपने बच्चों के हितों की लड़ाई लडऩे के लिए सड़कों पर उतरने पर मजबूर किया है। अगर 28 सितंबर को प्रशासन किसी भी प्रकार पालकों के ऊपर दबाव बनाया जाता है तो आने वाले समय में यह आंदोलन पूरे प्रदेश स्तर में उग्र रूप से होगा। राजनांदगांव के समस्त निजी स्कूलों के पालक जिले के समस्त निजी स्कूलों में अध्ययनरत बच्चों के पालक जिला कलेक्टर परिसर राजनांदगाँव के सामने फ्लाई ओवर के नीचे, 28 सितंबर को एकदिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल करेंगे। जिससे पालको की एकजुटता और निजी स्कूलों, प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश दर्ज कराएंगे।

रायपुर (शोर सन्देश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर स्कूल शिक्षा विभाग में 14 हजार 580 पदों पर भर्ती के लिए व्यापम से प्राप्त परीक्षाफल सूची की वैद्यता में एक वर्ष की वृद्धि कर दी है। राज्य शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा इस संबंध में आज मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में उल्लेख किया गया है लोक शिक्षण संचालनालय ने 9 मार्च 2019 को 14 हजार 580 पदों पर सीधी भर्ती हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। इस विज्ञापन की कण्डिका में यह उल्लेख था कि व्यापम से प्राप्त परीक्षाफल सूची, परीक्षाफल जारी होने के दिनांक से एक वर्ष तक वैद्य होगी। कोरोना महामारी से उत्पन्न स्थिति के कारण वर्तमान में भर्ती की कार्रवाई पूर्ण नहीं हो सकी है, इसलिए विशेष परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा व्यापम से प्राप्त परीक्षाफल की सूची में एक वर्ष की वृद्धि की है।

00 पिछली उपाधि के प्राप्तांकों के आधार पर मिलेगा दाखिला
रायपुर (शोर सन्देश)। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में कृषि, उद्यानिकी और कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालयों में स्नाकोत्तर, पी.एच.डी. पाठ्यक्रमों में दाखिले की प्रक्रिया 5 सितंबर, से प्रारंभ की जाएगी। कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए, इन पाठ्यक्रमों में बिना प्रवेश परीक्षा के पिछली उपाधि के प्राप्तांकों के आधार पर सीधे दाखिला दिया जाएगा। इन पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक और निर्धारित अर्हताप्राप्त विद्यार्थी इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 5 से 30 सितंबर के मध्य ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश के संबंध में छत्तीसगढ़ शासन से निर्धारित आरक्षण नियम लागू होंगे।
ज्ञात हो कि कोविड-19 संक्रमण के कारण इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित महाविद्यालयों में स्नातकोत्तर और पी.एच.डी. पाठ्यक्रमों में प्रवेश इस वर्ष संयुक्त पात्रता परीक्षा का आयोजन नहीं किया जा रहा है। इन पाठ्यक्रमों में पिछली उपाधि के प्राप्तांकों (मेरिट) के आधार पर सीधे प्रवेश दिया जाएगा। स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में सस्य विज्ञान (एग्रोनॉमी), कृषि अर्थशास्त्र, कृषि विस्तार (एग्रीकल्चर एक्सटेंशन), कृषि मौसम विज्ञान, कृषि सूक्ष्म जीव विज्ञान, कृषि सांख्यिकी, कीट विज्ञान, आनुवाशिकी और पादप प्रजनन, प्लान्ट मॉलिक्यूलर बायोलॉजी एण्ड बायोटेक्नोलॉजी, पौध रोग विज्ञान, पादप कायिकी, मृदा विज्ञान और कृषि रसायन, वानिकी, पुष्प विज्ञान, भू-दृश्यावली, फल विज्ञान, सब्जी विज्ञान विषयों में एम.एस.सी. और एग्री बिजनेस मैनेजमेन्ट में एम.बी.ए. तथा एग्रीकल्चरल प्रोसेसिंग एण्ड फूड इंजिनियरिंग, फॉर्म मशीनरी एण्ड पावर इंजिनियरिंग और स्वाइल एण्ड वाटर इंजिनियरिंग विषयों में एम.टेक. उपाधि पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा। इन द्विवर्षीय पाठ्यक्रमों में प्रवेश निर्धारित अर्हता संबंधित स्नातक उपाधि (बी.एस.सी. कृषि, बी.एस.सी. उद्यानिकी और बी.टेक. कृषि अभियांत्रिकी, 10$2$4 सिस्टम) में न्यूनतम 6.00 ओ.जी.पी.ए. निर्धारित की गई है। इसी प्रकार उपरोक्त विषयों में पी.एच.डी. पाठ्यक्रम में प्रवेश स्नातकोत्तर उपाधि में न्यूनतम 3.00/4.00 या 6.50/10.00 ओ.जी.पी.ए और 65 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। इन पाठ्यक्रमों के प्रवेश के लिए छत्तीसगढ़ के मूलनिवासी ही आवेदन कर सकते हैं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय से स्नातक स्नातकोत्तर उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के लिए मूलनिवास प्रमाण पत्र की बाध्यता नहीं होगी। पी.एच.डी. पाठ्यक्रम में सेवाकालीन विद्यार्थियों के लिए मूलनिवास प्रमाण पत्र की बाध्यता नहीं होगी। शैक्षणिक सत्र 2020-21 से पी.एच.डी. पाठ्यक्रम में सेल्फ फायनेन्स सीट्स श्रेणी के अंतर्गत भी प्रवेश दिया जाएगा। इस श्रेणी के तहत कृषि महाविद्यालय, रायपुर में कृषि, उद्यानिकी और कृषि अभियांत्रिक संकायों में मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। इस श्रेणी में प्रवेश के लिए आरक्षण लागू नहीं होगा।

00 बरसते पानी में छात्रों के लिये कांग्रेस ने दिया धरना गांधीमूर्ति के सामने
00 राजधानी रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों में हुआ प्रदर्शन
रायपुर (शोर सन्देश)। सत्ता के मद और अंहकार में डूबी मोदी सरकार द्वारा करोना महामारी के बावजूद जेईई और एनईईटी परीक्षा आयोजित कर लाखों का जीवन खतरे में डालने के खिलाफ कांग्रेस का राजधानी रायपुर में धरना और प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में धरना दिया गया। बरसते पानी में कांग्रेसजनों ने जमकर नारेबाजी की और मोदी सरकार के छात्र विरोधी रवैये के खिलाफ प्रदर्शन किया। बिहार और असम में बाढ़ के बावजूद घोर लापरवाही और छात्रों की मांग की अनदेखी के खिलाफ कांग्रेसजनों ने मोदी सरकार से मांग की है कि वे अपनी घमंड से बाहर आकर छात्रहित में इन परीक्षाओं को स्थगित करने की छात्रों की मांगों की सुनवाई करें। लाखों छात्रों के जीवन से करोना महामारी के समय खिलवाड़ न करें और एनईईटी, जेईई की परीक्षा तत्काल स्थगित की जाये। कांग्रेस ने छात्रों की मांगों के समर्थन में पूरे देश में और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित सभी जिला मुख्यालयों में धरना दिया। आज के धरना प्रदर्शन में पाठ्य पुस्तक निगम के अध्यक्ष और कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी, रायपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष उधो राम वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष सहदेव व्यवहार, रायपुर ब्लाक अध्यक्ष सुमीत दास, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष मोहन लाल वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष माधव साहू, बिरगांव ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नंद लाल देवांगन, तिल्दा ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेन्द्र वर्मा, तिल्दा शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील सोनी, झुग्गी झोपड़ी के प्रदेश उपाध्यक्ष सय्यैद असरफ, अभनपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी महामंत्री फतीश साहू, ब्लाक अध्यक्ष टिकेन्द्र बघेल, शब्बीर खान, रमेश्वर विश्वकर्मा, ब्लाक अध्यक्ष देवकुमार साहू, अभिषेक अवधिया, पार्षद ऋषि बारले, मुरली साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।

रायपुर/नई दिल्ली (शोर सन्देश)। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने एक सितंबर से छह सितंबर तक जेईई और 13 सितंबर को नीट 2020 परीक्षा तय समय पर कराने की घोषणा कर दी है। इसके बाद कई राज्यों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। अब कांग्रेस भी खुलकर इसके विरोध में आ गई है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी आज कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम के साथ ही छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, झारखण्ड के मुख्यमंत्रियों के साथ भी बैठक करेंगी। इस बैठक में एनईईटी और जेईई परीक्षा के साथ जीएसटी मुआवजे को लेकर चर्चा होगी।
बता दें कि कई राज्यों ने मौजूदा हालात में जेईई व नीट परीक्षा आयोजित कराने को लेकर विरोध जताया है। इनमें प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी, दिल्ली की केजरीवाल सरकार और महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार भी शामिल है। इससे पहले राहुल गांधी भी परीक्षा आयोजित न कराए जाने की मांग कर चुके हैं।
इसके अलावा कई राज्य जीएसटी लागू होने के बाद से सरकार से राजस्व नुकसान की भरपाई के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। जिस पर खुद कई मुख्यमंत्रियों ने आगे आकर केंद्र सरकार से मुआवजे की मांग की है।

रायपुर (शोर सन्देश)। पढ़ई तुंहर दुआर योजना अंतर्गत कुमारी ख्याति खंडेलवाल सबसे अधिक ऑनलाईन कक्षा में शामिल होकर नायक कॉलम में स्थान प्राप्त करने में कामयाब हुई है। कुमारी ख्याति खंडेलवाल राजनांदगांव जिले के विकासखंड मानपुर के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला की कक्षा दसवीं की छात्रा है। छात्रा का चयन राज्य स्तर पर नायक के रूप में होने पर मानपुर वनांचल का मान राज्य में बढ़ा है। गोटाटोला जोन के मीडिया प्रभारी शेख अफजल ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण स्कूल बंद है। ऐसे समय मे बच्चों को पढ़ाई से जोड़े रखने के लिए स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा पढ़ई तुंहर दुआर योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के माध्यम से बच्चे वर्चुअल क्लास से सुरक्षित अपने घरों में रहते हुए पढ़ाई से जुड़े हुए है। योजना के प्रचार-प्रसार के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने अपने अधिकारिक वेब पेज पर हमारे नायक नाम से श्रृंखला प्रारंभ की है, जिसमें राज्य से उन शिक्षक और छात्रों को हमारे नायक में जगह मिलती है, जिन्होंने पढ़ई तुंहर दुआर योजना में उल्लेखनीय कार्य किया हो। ख्याति की इस कामयाबी में उनके पिता नितेश खंडेलवाल, माता श्रीमती दीपाली खंडेलवाल और भाई संस्कार खंडेलवाल के साथ-साथ उनके शिक्षक श्रीमती अनिता देवांगन और रेणुका का भी महत्वपूर्ण योगदान है। ख्याति ने बताया कि पढ़ई तुंहर दुआर के ऑनलाईन क्लास से उन्हें बहुत लाभ हुआ और उसे पूरे राज्य के शिक्षकों से सीखने का मौका मिला है। ख्याति ने अपने साथ-साथ अपने सहपाठियों को भी वर्चुअल क्लास के लाभ बता कर उन्हें ऑनलाईन क्लास से जोड़ने का काम किया। नायक के रूप में चयन होने पर मोहला-मानपुर विधायक इन्द्रशाह मंडावी, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला मिशन समन्वयक, एपीसी, बीईओ मानपुर, बीआरसी, एबीईओ और मानपुर विकासखंड के शिक्षकों ने खुशी व्यक्त करते हुए छात्रा कुमारी ख्याति खंडेलवाल को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

नई दिल्ली/रायपुर (शोर सन्देश)। नीट परीक्षा को लेकर एक बड़ी खबर आई है। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी एनटीए ने नीट-2020 परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र का विवरण जारी किया है। जो उम्मीदवार नीट परीक्षा में उपस्थित होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - ntaneet.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। परीक्षा 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी। हालांकि, छात्र कोरोना वायरस महामारी के कारण परीक्षा का विरोध कर रहे थे, जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने 18 अगस्त को खारिज कर दिया था।
पिछले सप्ताह, एनटीए ने एक नोटिस जारी किया था कि उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्रों के बारे में पहले से सूचित किया जाएगा। इसे आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट किया जाएगा। इससे अभ्यर्थियों को अंतिम समय पर परेशानी नहीं होगी। चूंकि कई उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने के लिए यात्रा करना पड़ सकता है, यह उनके लिए बेहतर साबित होगा यदि उन्हें पहले से ज्ञान हो। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से परीक्षा केंद्र के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
नीट-2020 परीक्षा सितंबर में है जिसके लिए एजेंसी ने एक विस्तृत सुरक्षा योजना जारी की है। कई दिशानिर्देशों, निर्देशों और आदेशों को ध्यान में रखते हुए एक व्यापक योजना बनाई गई है। इस बीच, MCI ने यह भी कहा कि परीक्षा स्थगित नहीं की जा सकती क्योंकि इससे पूरा शैक्षणिक कैलेंडर खराब हो जाएगा।
बता दें कि देशभर में फैले कोरोना वायरस की महामारी के कारण छात्रों में परीक्षा को लेकर भ्रम की स्थिति है। अभी अंतिम वर्ष की परीक्षा का विरोध है, लेकिन यूजीसी ने कहा है कि परीक्षा करवाना आवश्यक है।

रायपुर (शोर सन्देश) कोरोना संक्रमण के चलते स्कूलों में नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं हो पा रहा हैं। इस विश्वव्यापी संकट की घड़ी में विद्यार्थियों को अध्ययन से जोड़े रखने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने पढ़ई तुंहर दुआर’ योजना लागू की है, जिसके अंतर्गत वेबपोर्टल में पाठ्यक्रम से संबंधित विभिन्न आडियो-विडियो व पाठ्यक्रम वेबपार्टल में अपलोड किया गया है। इस पोर्टल में पंजीकृत होकर विद्यार्थी लाभ ले रहें हैं। निश्चित ही शासन की यह योजना विद्यार्थियों के लिये अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। इस योजना के कारण विद्यार्थी ऑनलाईन क्लास में जुड़कर विषयवस्तु को आसानी से समझ पा रहे है। इस योजना को एक कदम और आगे बढ़ाते हुये प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा डॉ. आलोक शुक्ला ने ऑफलाईन कक्षा पढ़ई तुंहर पारा लाउडस्पीकर, मिस्डकॉल, बुल्टू के बोल के माध्यम से जनसहयोग द्वारा अधिकाधिक विद्यार्थियों को अध्ययन से जुड़ने के अवसर प्रदान किया है। प्रमुख सचिव डॉ. आलोक शुक्लाएवं डॉ. एम. सुधीश सहायक संचालक राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा ने जिले के 4 विकासखण्डों क्रमश पलारी,बलौदाबाजार, कसडोल व बिलाईगढ़ में संचालित ऑफलाईन कक्षा का निरीक्षण किया। इस दौरान विकासखण्ड पलारी अंतर्गत ग्राम खरतोरा में पढ़ई तुंहर पारा के तहत संचालित कक्षा से किया गया। यहां प्राथमिक शाला के शिक्षकों व स्कूल के सफाई कर्मचारी सुरेश कुमार वर्मा द्वारा प्राथमिक शाला के बच्चों को अभ्यास करने के लिये वर्कशीट दिया गया था बच्चे रंगीन स्केच पेन आदि से चित्र को कलर करते हुये मिले। प्रमुख सचिव ने शिक्षकों एवं सफाई कर्मचारी के इस कार्य से प्रभावित होकर प्रसन्नता व्यक्त की। इस अवसर पर गांव के सरपंच ने गांव में चल रहे ऑफलाईन कक्षा संचालन की जानकारी दी। पलारी विकासखण्ड के ग्राम कानाकोट के प्राथमिक शाला के शिक्षकों व शिक्षा सारथियों द्वारा पंचायत भवन के दो कक्ष एवं प्रांगण में अध्यापन कराया जा रहा था,यहां अध्यापन में संपर्क फांउडेशन द्वारा प्रदत्त किट, कंकड़ पत्थर आदि से विभिन्न अवधारणाओं को स्पष्ट करने अभ्यास कराया जा रहा था। साथ ही रूम टू रीड की आर्कषक पुस्तकें, मुस्कान लाईब्रेरी के उपयोग करते भी पाया गया। प्रमुख सचिव ने वहां अध्यापन कर रहे शिक्षा सारथियों एवं शिक्षक कन्हैया लाल साहू के कार्यों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करतें हुए उनके कार्यो को सराहा। बलौदाबाजार विकासखण्ड के ग्राम बगबुड़ा में स्थित प्राथमिक शाला में ऑफलाईन कक्षा का संचालन लाउडस्पीकर के माध्यम से किया जा रहा था। बच्चें गांव के चौक चौराहे, घर के बरामदे में बैठकर लाउडस्पीकर से सुनकर अध्ययन कर रहे थे। प्रमुख सचिव ने बच्चों से मिलकर लाउडस्पीकर के माध्यम से पढ़ाये जा रहे विषय वस्तु के संबंध में प्रश्न भी पूछे। इसी तरह कसडोल विकासखण्ड मुख्यालय में संचालित इंग्लिश मिडियम स्कूल के विद्यार्थियों एवं शिक्षको से प्रमुख सचिव ने अध्ययन-अध्यापन के संबंध में अंग्रेजी भाषा में वार्तालाप की। विद्यार्थियों ने डॉ शुक्ला को उनके प्रश्नों के जवाब दिये एवं साथ ही बच्चों ने अंग्रेजी की पुस्तक फर्राटेदार पढ़कर सुनायी। बिलाईगढ़ विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम छिर्रा के प्राथमिक शाला मे सामुदायिक सहभागिता की बैठक में शामिल हुए। उन्होंने पढ़ई तुंहर पारा के शत प्रतिशत क्रियान्वयन करने वहाँ उपस्थित समुदाय को प्रेरित किये। प्रमुख सचिव ने जिला मुख्यालय बलौदाबाजार में स्थित के अंग्रेजी माध्यम के उत्कृष्ट विद्यालय मनोहर दास वैष्णव शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और उपस्थित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। गौरतलब हैं कि राज्य सरकार की मंशा जिले में एक बेहतरीन अंग्रेजी माध्यम के स्कूल संचालित करनें की दिशा में आगें बढ़ रही हैं जो सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक हैं। इस दौरान कलेक्टर सुनील कुमार जैन सहित जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित भी रहे।

उत्तर बस्तर कांकेर (शोर सन्देश)। शासकीय नरहरदेव (अंग्रेजी माध्यम) उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर द्वारा शिक्षकों एवं अन्य कर्मचारियों की संविदा भर्ती के लिए पूर्व में जारी मेरिट लिस्ट को निरस्त कर संशोधित मेरिट लिस्ट जारी किया गया है, जिसे कांकेर जिले के वेबसाईट https//:kanker.gov.in में अपलोड किया गया है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है।