ब्रेकिंग न्यूज

सरस्वती शिशु मंदिर उ.मा. विद्यालय में सामान्य ज्ञान व चित्रकला की प्रतियोगिता*

27-Nov-2020

बागबाहरा (शोर सन्देश) स्थानीय सरस्वती शिशु मंदिर .मा. विद्यालय में इसाफ स्माल फाइनेंस बैंक शाखा बागबाहरा के सौजन्य से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। इस प्रतियोगिता में भैया कौशल पटेल कक्षा एकादश और बहन छाया साहू कक्षा द्वादश ने सर्वाधिक प्रश्नों के उत्तर देकर प्रथम स्थान को प्राप्त किया। साथ ही बहन लीना दीवान कक्षा द्वादश ने द्वितीय और भैया भूपेन्द्र महानंद कक्षा द्वादश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता प्रतिभागियों को राम पुरूषोत्तम और त्रिलोचन साहू ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया इसके अलावा सुन्दर यादव और नीतू सिंह ने समस्त प्रतिभागी भैया-बहनों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के दौरान शासन की जारी गाईडलाइन का पूर्णत: पालन किया गया। कार्यक्रम में राम पुरूषोत्तम ने इसाफ बैंक संबंधी जानकारी दी। कोविड के प्रति सजग रहने को कहा साथ ही त्रिलोचन साहू ने ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखते हुए निरंतर प्रयासरत रहने की सलाह दी। कार्यक्रम में कक्षा एकादश-द्वादश के भैया-बहनों के साथ-साथ राम पुरूषोत्तम, त्रिलोचन साहू, सुन्दर यादव, नीतू सिंह, संजय यादव, खिलेश चंद्राकर, अजय कुमार यादव और विजय मण्डल उपस्थित रहेे। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account