ब्रेकिंग न्यूज

शिक्षा

छत्तीसगढ़ के बच्चे पढ़ेंगे पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जीवनी*

12-Feb-2021

रायपुर (शोर सन्देश)। छत्तीसगढ़ के बच्चे अब पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी के बारे में पढ़ेंगे। आगामी सत्र से कक्षा सातवीं के छात्र हिन्दी विषय में राजीव गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में पढ़ाई करेंगे। इसी तरह से राज्य शैक्षणिक अनुसंधान परिषद (एससीईआरटी) पाठ्यक्रम में अनेकों नए बदलाव करने जा रहा है। जैसे सरकार बदलती है वैसे ही व्यवस्था के साथ सभी क्षेत्रों में बदलाव देखऩे को मिलता है। छत्तीसगढ़ में सरकार में बदलाव के दो साल बाद अब प्रदेश में किताबों की पाठ्यक्रम में भी बदल हो रहा है। इस कड़ी में पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न राजीव गांधी को कक्षा सातवीं के पाठ्यक्रम में स्थान दिया गया है। कक्षा के बच्चे हिन्दी विषय के के पाठ्यक्रम में राजीव गांधी व्यक्तित्व और कृतित्व के बारे में पढ़ेंगे। उनके द्वारा टैक्नोलॉजी के क्षेत्र में दिए गए योगदान को पढ़ाया जाएगा। यही नहीं एससीईआरटी ने इस बार पुस्तकों में कई अहम बदलाव किए हैं। यातायात के नियमों को जोडऩे से लेकर आउटलरिंग और नए नक्शों को भी किताब में जगह दी गई। वहीं 6वीं से लेकर 8वीं तक के विज्ञान और गणित के हिंदी माध्यम के किताब में ट्रामॉलॉजी के शब्द इंग्लिश में भी डाले जायेंगे। एससीआरटी के संयुक्त संचालक डॉ योगेश शिवहरे ने कहा कि पाठ्यक्रम में बदलाव में सबसे अहम बदलावों में से एक यह है कि अब में ट्रामॉलॉजी के शब्द इंग्लिश में भी होंगे। हिंदी मीडियम के बच्चे जब आगे की कक्षाओं में जाते हैं, तब उन्हें हिंदी और इंग्लिश के शब्दों में कंफ्यूजन होती है। इसे देखते हुए ये बदलाव किए गए हैं। 


शीघ्रलेखन मुद्रलेखन परीक्षाओं के मूल्यांकन के लिए पंजीयन-नवीनीकरण आवेदन 19 तक*

08-Feb-2021

रायपुर (शोर सन्देश) शीघ्रलेखन, मुद्रलेखन, परीक्षा परिषद, लोक शिक्षण संचालनालय इन्द्रावती भवन अटल नगर रायपुर द्वारा प्रदेश स्तर पर प्रतिवर्ष शीघ्रलेखन और मुद्रलेखन की परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं। लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ रायपुर में मूल्यांकन कार्य के लिए शीघ्रलेखकों का नवीन पंजीयन और नवीनीकरण किया जा रहा है। ऐसे वरिष्ठ शीघ्रलेखक जो न्यूनतम 10 वर्ष की शासकीय सेवा शीघ्रलेखक के पद पर करने का अनुभव रखते हैं और छत्तीसगढ़ में शासकीय सेवा में कार्यरत हों, वे निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र की पूर्ति पश्चात परिषद कार्यालय लोक शिक्षण संचालनालय में 19 फरवरी 2021 तक निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। इनका पंजीयन 3 वर्ष के लिए होगा। इसी प्रकार शीघ्रलेखन और मुद्रलेखन संस्थाएं जो टंकण, शीघ्रलेखन का प्रशिक्षण देते हैं और आयोजित होने वाली परीक्षा परिणाम एवं विज्ञप्ति आदि प्राप्त करना चाहते हैं वे संस्थाएं भी अपना नवीन पंजीयन, नवीनीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनका पंजीयन एक वर्ष के लिए होगा। शीघ्रलेखन, मुद्रलेखन परीक्षा परिषद के सचिव ने बताया कि दोनों ही प्रकार के आवेदनों के साथ शासकीय कोषालय मेंलेखा शीर्ष’ 0202-शिक्षा, खेल, कला एवं संस्कृति (01) सामान्य शिक्षा (600) सामान्य (0661) स्कूल शिक्षा के अंतर्गत 100 रूपए जमा कराकर एक प्रति संलग्न करना होगा। अधिक जानकारी के लिए परिषद के कार्यालय से सम्पर्क किया जा सकता है। 


जवाहर उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा छठवीं में प्रवेश हेतु परीक्षा 7 मार्च को*

01-Feb-2021

गरियाबंद (शोर सन्देश) जवाहर आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (यथा संशोधित नियम 2016) अंतर्गत वर्ष 2021-20 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 7 मार्च 2021 को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक लिखित परीक्षा आयोजित की जायेगी। विद्यार्थियों द्वारा आवेदन पत्र शाला में जमा करने की तिथि 19 फरवरी 2021, शाला प्रमुख द्वारा विद्यार्थियों के आवेदन का परीक्षण एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय को अग्रेषण 25 फरवरी 2021, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा समस्त आवेदनों की सूची तैयार कर सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में 27 फरवरी 2021 तक जमा किया जायेगा। जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर परीक्षा का आयोजन 7 मार्च को किया जायेगा। जिले के इच्छुक विद्यार्थी सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग गरियाबंद तथा सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से आवेदन पत्र का प्रारूप एवं विस्तृत विवरण प्राप्त कर सकते हैं। 


कम्बाईण्ड डिफेन्स सर्विस परीक्षा 7 फरवरी को*

01-Feb-2021

रायपुर (शोर सन्देश) संघ लोक सेवा आयोग,नई दिल्ली द्वारा आयोजित कम्बाईण्ड डिफेन्स सर्विस परीक्षा-2021 आगामी 7 फरवरी को तीन पालियों में आयोजित की जाएगी। प्रथम पाली सुबह 9 बजे से 11 बजे, द्वितीय पाली दोपहर 12 बजे से 2 बजे एवं तृतीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोग द्वारा निर्धारित रायपुर शहर स्थित सात परीक्षा केन्द्रों में संचालित होगी। इसके लिए कंट्रोल प्रभारी एस. के पटले. डी.पी.सी. राजिव गांधी शिक्षा मिशन को बनाया गया है। 


मुख्य परीक्षा 2021 की आवेदन पत्र जमा करने हेतु पुनः खोले जाएंगे पोर्टल*

30-Jan-2021

बलरामपुर (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर की हाईस्कूल/हायर सेकण्डरी/ व्यवसायिक शारीरिक मुख्य परीक्षा 2021 के आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि पूर्व में दो बार बढ़ाई जा चुकी है, फिर भी कई छात्र परीक्षा आवेदन पत्र भरने से वंचित रह गये हैं। .. माध्यमिक शिक्षा मण्डल रायपुर ने छात्रहित में 01 फरवरी से 05 फरवरी 2021 तक परीक्षा आवेदन जमा करने के लिए अंतिम अवसर दिया जा रहा है। जिला शिक्षा अधिकारी बी. एक्का ने बताया कि इसमें वे छात्र जो नियमित/स्वाध्यायी परीक्षा आवेदन पत्र नहीं भर पाये हैं, वे 1000 रूपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ आवेदन भर सकेंगे। साथ ही नियमित छात्र जिनका पूर्व में शाला में प्रवेश हो चुका है और परीक्षा आवेदन पत्र भरने से वंचित रह गये हैं, ऐसे छात्र के नाम डीलीट कर पोर्टल लाॅक किये गये हों, उन सभी छात्रों के आवेदन पत्र मण्डल ने स्वीकार किये जायेंगे। स्वाध्यायी आवेदन पत्र भरने वाले सभी छात्र आवेदन भर सकेंगे, जो संबंधित परीक्षा के लिए नियमानुसार पात्र हैं।


खरसिया के आदर्श स्कूल का होगा कायाकल्प बनेगा इंग्लिश मीडियम स्कूल*

29-Jan-2021

00 आयुक्त अलंग संग कलेक्टर भीमसिंह ने किया निरीक्षण
खरसिया (शोर सन्देश) संभाग कमिश्नर डॉ.संजय अलंग ने खरसिया में प्रस्तावित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर भीमसिंह ने बताया कि आदर्श प्राथमिक शाला को शासकीय अंग्रेजी स्कूल बनाने चयनित किया गया है। उन्होंने प्रस्तावित भवन की रूपरेखा स्टीमेट की जानकारी संभाग कमिश्नर डॉ.अलंग को दी। इस पर संभाग कमिश्नर डॉ.अलंग ने समय पर अंग्रेजी माध्यम स्कूल के संचालन करने संबंधित बातों को ध्यान में रखते हुए तीव्र गति से भवन निर्माण आदि कार्य करने के निर्देश दिए। आयुक्त डॉ.अलंग ने कहा कि कलेक्टर भीमसिंह के द्वारा शिक्षा के प्रति विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ऐसे में शिक्षा के विस्तार के लिए जर्जर हो चुकी स्कूल जो इंग्लिश मीडियम स्कूल के लिए प्रस्तावित है, उसे तब्दील किया जा रहा है। वहीं बीआरसीसी प्रदीप साहू ने बताया कि आदर्श स्कूल से लगा एफसीआई का गोडाउन जो अनुपयोगी हो चुका है, उसे भी स्कूल के अहाते में शामिल कर नगर में एक बड़ी इंग्लिश मीडियम स्कूल प्रारंभ की जा रही है, जिसमें 12वीं तक की शिक्षा उपलब्ध होगी। 


चयन परीक्षा के लिए आवेदन 19 फरवरी तक आमंत्रित*

25-Jan-2021

धमतरी (शोर सन्देश) जवाहर आदिम जाति और अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना वर्ष 2021-22 के तहत कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 7 मार्च को आयोजित की जाएगी। इसके लिए इच्छुक विद्यार्थी 19 फरवरी तक संबंधित स्कूल में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए ऐसे विद्यार्थी पात्र होंगे, जो कक्षा पांचवीं में नियमित अध्ययनरत और कक्षा चौथी में 80 प्रतिशत से अधिक अंक और समकक्ष ग्रेड प्राप्त किए हों और उनके पालक की वार्षिक आय ढाई लाख रूपए से अधिक नहीं हो।
साथ ही वे ग्रामीण क्षेत्र अर्थात् ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित स्कूलों में अध्ययनरत हो। आवेदन पत्र के साथ कक्षा चौथी की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, पालक का आयकरदाता नहीं होने संबंधी प्रमाण पत्र और संस्था का ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने का प्रमाण पत्र जमा करना होगा।  इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के फोन नंबर 07722-232142 पर सम्पर्क किया जा सकता है। 


10-12वीं मुख्य परीक्षा की समय-सारणी जारी*

24-Jan-2021

बलरामपुर (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल से कक्षा 10वीं 12वीं की मुख्य परीक्षा 2021 के लिए समय सारणी घोषित कर दी गई है। जिला शिक्षा अधिकारी बी.एक्का ने जानकारी देते हुए बताया कि कक्षा दसवीं की मुख्य परीक्षा 15 अप्रैल 2021 से 1 मई 2021 तक कक्षा 12वीं की मुख्य परीक्षा 3 मई 2021 से प्रारंभ होकर 24 मई 2021 को समाप्त होगी। मुख्य परीक्षा का माध्यम ऑफलाइन होगा और इस वर्ष छात्रों को उन्हीं के अध्ययनरत स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाकर परीक्षा देने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस वर्ष प्रयोजना कार्य और प्रायोगिक परीक्षाएं 10 फरवरी से प्रारंभ होगी। इन परीक्षाओं में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए एक विषय की प्रायोगिक परीक्षा एक ही दिन में दो पालियों में आयोजित की जाएगी। यदि छात्रों की संख्या अधिक होगी तो प्रायोगिक परीक्षा एक से अधिक दिनों में भी ली जा सकती है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कोरोना महामारी के मद्देनजर प्रायोगिक परीक्षा में बाह्य परीक्षक की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया गया है। इन परीक्षाओं के अतिरिक्त कक्षा 9वी और 11वीं की परीक्षाएं स्थानीय स्तर पर पूर्ववत आयोजित होंगी और छात्र अध्ययनरत स्कूल में ही परीक्षा देंगे। संबंधित स्कूल परीक्षा का प्रश्न पत्र तैयार करेगा। समय सारणी तैयार कर मूल्यांकन उपरांत परीक्षा परिणाम घोषित की जाएगी। कक्षा 10वीं,12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल की मुख्य परीक्षा की समय सारणी छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की वेबसाइट में उपलब्ध है। 


राज्य ओपन स्कूल की मुख्य और अवसर परीक्षा 24 मई से*

23-Jan-2021

रायपुर (शोर सन्देश) छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा इस वर्ष आयोजित होने वाली मुख्य और अवसर परीक्षा की समय-सारणी आज घोषित कर दी गई। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल द्वारा घोषित समय-सारणी के अनुसार ओपन स्कूल की मुख्य और अवसर परीक्षा 24 मई से प्रारंभ होकर 15 जून को समाप्त होगी। छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने बताया कि मुख्य परीक्षाएं ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाएंगी। परीक्षा केन्द्रों पर केन्द्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर जारी किए गए कोरोना महामारी संक्रमण के बचाव के लिए सभी बिन्दुओं को पालन किया जाना अनिवार्य होगा। मुख्य परीक्षा की समय-सारणी मंडल की वेबसाइट www.sos.cg.nic.in पर उपलब्ध है। सचिव प्रो. व्ही.के. गोयल ने बताया कि इस वर्ष प्रायोगिक परीक्षाएं मुख्य परीक्षाओं के बीच में ही आयोजित की जाएंगी। प्रायोगिक परीक्षा के लिए इस वर्ष कोरोना महामारी के मद्देनजर प्रायोगिक परीक्षा में बाह्य परीक्षक की अनिवार्यता को समाप्त किया गया है। आंतरिक परीक्षक के द्वारा प्रायोगिक परीक्षाएं पूर्ण कराई जाएंगी। प्रायोगिक परीक्षाएं परीक्षा केन्द्रों पर ही आयोजित होगी। 


शिक्षक विद्यार्थियों की रुचि के अनुरूप उनके मानसिक विकास में सहायक बने : डाॅ. अलंग *

21-Jan-2021

00 शिक्षा के साथ अन्य गतिविधियों में भी छात्रों को संलग्न करें 00 कमिश्नर ने अकलतरा, बलौदा और जांजगीर के उत्कृष्ट स्कूलों का किया निरीक्षण
जांजगीर-चांपा (
शोर सन्देश) बिलासपुर संभाग के कमिश्नर ने आज अकलतरा, बलौदा और जांजगीर के उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने शिक्षकों से कहा कि विद्यार्थियों की रुचि के अनुसार उनके मानसिक विकास में सहायक बनें। शिक्षा के साथ-साथ उनकी रूचि के अनुसार गतिविधियों में भी संलग्न करें। साथ ही उनकी रूचि के अनुसार कार्य करने की स्वतंत्रता और अवसर प्रदान करें। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र शैक्षणिक माहौल मिलने से स्कूल के प्रति विद्यार्थियो का लगांव बढ़ता है। टीचर स्वयं को विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी और ज्ञान से अपडेट रहें ताकि वे पूरे आत्मविश्वास के साथ शिक्षण कार्य संपादित कर सकें। डॉ अलंग ने कहा कि शिक्षक अभिभावकों से सतत संपर्क मे रहकर शिक्षण गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के विकास के संबंध में चर्चा करें। कमिश्नर ने जांजगीर स्कूल के शिक्षकों द्वारा की जारी शैक्षणिक गतिविधियों की तारीफ की। कमिश्नर ने बलौदा स्कूल में शिक्षकों से चर्चा करते हुए कहा कि सभी शिक्षकों को स्मार्ट क्लास संचालित करना आना चाहिए। उन्होंने स्कूल के कंप्यूटर शिक्षक को दायित्व सौंपते हुए कहा कि अन्य शिक्षकों को भी कंप्यूटर संचालन का प्रशिक्षण दें ताकि वे स्मार्ट क्लास आसानी से संचालित कर सकें।
कमिश्नर ने शिक्षकों से कहा कि कंप्यूटर चलाना मोबाइल चलाने जैसा ही आसान है उन्होंने कहा कि कंप्यूटर के प्रति भय ना रखें। स्मार्ट क्लास के लिए कम्प्यूटर महत्वपूर्ण है।
कमिश्नर ने निरीक्षण के दौरान स्कूल भवन, ग्रंथालय, प्रयोगशाला कक्ष, स्टाफ रूम, स्मार्ट क्लास का अवलोकन किया। उन्होंने भवन मरम्मत के संबंध में लोक निर्माण विभाग के ईई को निर्देशित किया डॉ अलंग ने निरीक्षण के दौरान बलौदा स्कूल भवन में धूल जमे हुए फर्नीचर और प्रयोगशाला देखकर गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शिक्षक निष्ठावान होकर कार्य करें और विद्यार्थियो के लिए आदर्श बने स्कूल में नियमित उपस्थित होकर स्वच्छता पर भी ध्यान दें। उन्होंने विकासखंड शिक्षा अधिकारी और प्राचार्य से कहा कि नये सत्र प्रारंभ हो रहे है। अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ रहे पुराने विद्यार्थियों के अभिभावकों के साथ बैठक आहूत करें ऐसे विद्यार्थी जो हिंदी माध्यम में पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। उनकी अन्य दुसरे स्कूल में प्रवेश की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
कलेक्टर यशवंत कुमार ने अवगत कराया कि विकासखंड स्तर के प्रस्तावित उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम शासकीय स्कूल भवनों की मरम्मत के लिए प्रस्ताव मंगाए जा रहे हैं। जिला स्तर के स्कूल भवनों की मरम्मत का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। कलेक्टर ने बताया कि विकासखण्ड स्तर के अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में योग्य शिक्षकों की नियुक्ति करने की कार्यवाही की जा रही है। इसके लिए आवश्यकतानुसार विज्ञापन भी जारी किए जाएंगे। कलेक्टर ने कहा कि जिले के सभी विकासखंडों में उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल संचालित करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।
निरीक्षण के दौरान डिप्टी कमिश्नर अर्चना मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ गजेंद्र सिंह ठाकुर, एसडीएम मेनका प्रधान, जिला शिक्षा अधिकारी केएस तोमर सहित संबंधित बीईओ, प्राचार्य एवं शिक्षक उपस्थित थे।



Feedback/Enquiry



Log In Your Account