ब्रेकिंग न्यूज

चयन परीक्षा के लिए आवेदन 19 फरवरी तक आमंत्रित*

25-Jan-2021

धमतरी (शोर सन्देश) जवाहर आदिम जाति और अनुसूचित जाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना वर्ष 2021-22 के तहत कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 7 मार्च को आयोजित की जाएगी। इसके लिए इच्छुक विद्यार्थी 19 फरवरी तक संबंधित स्कूल में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि चयन परीक्षा में शामिल होने के लिए ऐसे विद्यार्थी पात्र होंगे, जो कक्षा पांचवीं में नियमित अध्ययनरत और कक्षा चौथी में 80 प्रतिशत से अधिक अंक और समकक्ष ग्रेड प्राप्त किए हों और उनके पालक की वार्षिक आय ढाई लाख रूपए से अधिक नहीं हो।
साथ ही वे ग्रामीण क्षेत्र अर्थात् ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत और नगर पंचायत क्षेत्र में स्थित स्कूलों में अध्ययनरत हो। आवेदन पत्र के साथ कक्षा चौथी की अंकसूची, जाति प्रमाण पत्र, पालक का आयकरदाता नहीं होने संबंधी प्रमाण पत्र और संस्था का ग्रामीण क्षेत्र में स्थित होने का प्रमाण पत्र जमा करना होगा।  इस संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी से और सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग के फोन नंबर 07722-232142 पर सम्पर्क किया जा सकता है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account