ब्रेकिंग न्यूज

घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के चलते गौतमबुद्धनगर में नर्सरी से कक्षा 8 तक के स्कूल 10 जनवरी तक बंद

07-Jan-2026
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश ) गौतमबुद्धनगर जिले में लगातार बढ़ती ठंड और घने कोहरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, गौतमबुद्धनगर की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया गया है।
इस आदेश के अनुसार जनपद गौतमबुद्धनगर में संचालित सभी बोर्डों के स्कूलों में नर्सरी से कक्षा 8 तक की कक्षाएं आगामी 10 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगी। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह निर्णय जिलाधिकारी, गौतमबुद्धनगर द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है।
आदेश में कहा गया है कि जिले में घना कोहरा, अत्यधिक ठंड और मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए यह अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश सीबीएसई, आईसीएसई, यूपी बोर्ड सहित सभी अन्य बोर्डों से मान्यता प्राप्त विद्यालयों पर समान रूप से लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी कार्यालय आदेश के अनुसार नर्सरी से कक्षा 8 तक के सभी विद्यालय 10 जनवरी 2026 तक बंद रहेंगे।
आदेश में यह भी कहा गया है कि इस निर्देश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। जिला प्रशासन का कहना है कि सुबह के समय घना कोहरा और अत्यधिक ठंड बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकती है।
इसी को ध्यान में रखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि वे बच्चों को ठंड से बचाने के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार ने स्पष्ट किया है कि सभी स्कूल प्रबंधन इस आदेश का पूरी तरह पालन करें। किसी भी प्रकार की मनमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। 10 जनवरी के बाद मौसम की स्थिति की समीक्षा कर आगे का निर्णय लिया जाएगा।


 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account