दुर्ग (शोर संदेश)। जिला चिकित्सालय दुर्ग को एक और बड़ी उपलब्धि मिली है। जिला चिकित्सालय में डर्माेइड सिस्ट का सर्जरी की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को मेडिकल कालेज रायपुर रेफर किया जाता था। लेकिन अब ये सर्जरी सुविधा आरंभ हो जाने से दूर दराज से आने वाले मरीजों को इसकी सुविधा मिल पाएगी। डर्माेइड सिस्ट में व्यक्ति के आंख में सूजन, दर्द एवं धुंधला दिखाई देने की समस्या होती है। जानकारी के अनुसार डर्माेइड सिस्ट का जिला चिकित्सालय दुर्ग के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एवं उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक सर्जरी किया गया। विगत दिवस ग्रमा गातापार निवासी चंद्रहास उम्र 9 साल अपनी आंखों की समस्या को लेकर जिला चिकित्सालय दुर्ग में नेत्र रोग विभाग में इलाज के लिए आया। नेत्र रोग विशेषज्ञ द्वारा चंद्रहास के आंखों का चेकअप करने के दौरान पता चला कि उनके आंखों में डर्माेइड सिस्ट की परेशानी है। नेत्र रोग विशेेषज्ञ द्वारा उपचार के लिए उन्हें अस्पताल में एडमिट किया गया और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. कल्पना जैफ एवं उनकी टीम द्वारा डर्माेइड सिस्ट का सफल सर्जरी किया गया।