ब्रेकिंग न्यूज

सरगुजा में पंचायत विकास योजना और वित्त आयोग पर दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण सफल

17-Jun-2026
रायपुर (शोर संदेश) राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत वर्ष 2026-27 में 16वें वित्त आयोग के निर्देशों के अनुरूप पंचायत विकास योजना एवं पंचायत उन्नति सूचकांक विषय पर सरगुजा जिले के सभी जनपद सदस्यों का जिला स्तरीय प्रशिक्षण सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। यह प्रशिक्षण 9 जून से 16 जून 2026 तक विभिन्न चरणों में आयोजित किया गया।
क्षेत्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास प्रशिक्षण केन्द्र, सरगुजा के सभाकक्ष में आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम तीन सत्रों में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण के दौरान गुणवत्तापूर्ण ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के निर्माण, पंचायत उन्नति सूचकांक के विभिन्न संकेतकों, ई-ग्राम स्वराज पोर्टल, पीएआई पोर्टल तथा 16वें वित्त आयोग के प्रावधानों और दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को प्रदान की गई।
प्रशिक्षण में पीटीसी की प्राचार्य डॉ. स्वेच्छा सिंह, अनुदेशक  श्रद्धा मिश्रा एवं उमेश प्रताप सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विषय विशेषज्ञ के रूप में सहभागिता करते हुए महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं। प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों की टीएमपी पोर्टल में प्रविष्टि एवं आधार प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूर्ण कर उन्हें डिजिटल प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जनपद सदस्यों की क्षमता वृद्धि करते हुए पंचायतों में योजनाबद्ध, सहभागी एवं प्रभावी विकास कार्यों को बढ़ावा देना है।


leave a comment


kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account