ब्रेकिंग न्यूज

वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच आज महामुकाबला, आंकड़ों में किसका पलड़ा भारी?

14-Jun-2026
नई दिल्ली। भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है, जहां उसे पाकिस्तान, नीदरलैंड्स, साउथ अफ्रीका, बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों का सामना करना है.
हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम वॉर्म-अप मैचों में मिले-जुले प्रदर्शन के साथ टूर्नामेंट में उतरेगी. भारत ने पहले अभ्यास मैच में वेस्टइंडीज को हराया था, लेकिन दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ रोमांचक मैच में उसे 5 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
भारतीय टीम अब तक महिला टी20 वर्ल्ड कप का खिताब नहीं जीत सकी है. उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2020 में आया था, जब टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार गई थी. ऐसे में इस बार टीम इंडिया इतिहास रचने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
दूसरी ओर पाकिस्तान भी जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत करना चाहेगा. भारत-पाकिस्तान मुकाबले का दबाव और रोमांच हमेशा अलग होता है, ऐसे में फैन्स को एक हाई-वोल्टेज मैच की उम्मीद रहेगी.
मौसम विभाग के अनुसार मैच के दिन बारिश की कोई संभावना नहीं है और मौसम साफ रहने का अनुमान है और धूप खिली रहेगी.
इस बार महिला टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इंग्लैंड और वेल्स में हो रहा है, जहां पहली बार 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं. टूर्नामेंट का फाइनल 5 जुलाई को ऐतिहासिक लॉर्डस क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. विमेंस टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान पर भारतीय टीम का पूरी तरह दबदबा रहा है.
 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account