ब्रेकिंग न्यूज

पीएम मोदी का जिनेवा में स्विटजरलैंड के राष्ट्रपति पारमेलिन ने किया स्वागत, जी-7 में शामिल होने फ्रांस जाएंगे

16-Jun-2026
नई दिल्ली। (शोर संदेश) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्लोवाकिया के सफल दो दिवसीय दौरे के बाद जी-7 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए स्विट्जरलैंड की राजधानी जिनेवा पहुंच गए। यहां स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाय पारमेलिन ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी यहां से जी-7 समिट में शामिल होने के लिए एवियन जाएंगे। 
विदेश मंत्रालय ने ‘X’ पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और स्विस राष्ट्रपति गाय पारमेलिन ने एक-दूसरे का अभिवादन किया और दोनों देशों के बीच साझेदारी को और मजबूत करने का संकल्प दोहराया।
बताना चाहेंगे, प्रधानमंत्री मोदी जिनेवा से फ्रांस के एवियन रवाना होंगे, जहां वे जी-7 शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे। यह यूरोपीय दौरे का अंतिम पड़ाव है।
इससे पहले पीएम मोदी ने स्लोवाकिया के दौरे को “ऐतिहासिक और सकारात्मक” बताते हुए कहा था:
“स्लोवाकिया की ऐतिहासिक और सकारात्मक यात्रा पूरी हो रही है। इस यात्रा के नतीजे हमारे देशों के बीच आपसी संबंधों को मजबूत करने में बहुत काम आएंगे। मजबूत व्यापारिक संबंधों से हमारे युवाओं को बहुत फायदा होगा।”
– भारत और स्लोवाकिया के संबंधों के लिए एक महत्वपूर्ण पड़ाव के तौर पर पीएम मोदी सोमवार को स्लोवाक की राजधानी पहुंचे और दोनों देशों ने एक अहम रक्षा समझौते समेत कई डील पर हस्ताक्षर किया।
– पीएम मोदी को स्लोवाकिया के राष्ट्रपति पीटर पेलेग्रिनी ने देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द व्हाइट डबल क्रॉस फर्स्ट क्लास’ प्रदान किया।
– दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र समेत कई महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर हुए।
यह दौरा भारत की यूरोप के साथ रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।












 

 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account