ब्रेकिंग न्यूज

गैस एजेंसी जांच में बड़ा खुलासा, 346 सिलेंडर कम मिलने पर दर्ज हुआ प्रकरण

17-Jun-2026
रायपुर (शोर संदेश) बलौदाबाजार जिला प्रशासन की संयुक्त जांच टीम ने मंगलवार को बम्लेश्वरी गैस एजेंसी की जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने पर एजेंसी संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जांच के दौरान गैस सिलेण्डर के ऑनलाइन रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में भारी अंतर मिला, जिसके बाद मामले की सूचना इंडियन ऑयल कॉर्पाेरेशन को भी कार्रवाई के लिए भेजी गई है।
कलेक्टर के निर्देश पर जिले में गैस एजेंसियों की जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में ऑयल कंपनी के सेल्स ऑफिसर, तहसीलदार और खाद्य निरीक्षक की संयुक्त टीम ने बम्लेश्वरी गैस एजेंसी का निरीक्षण किया। एजेंसी के खिलाफ उपभोक्ताओं के साथ उचित व्यवहार नहीं करने और वितरण में अनियमितता की शिकायतें प्राप्त हुई थीं।
जांच के दौरान ऑनलाइन दर्ज स्टॉक और मौके पर उपलब्ध सिलेंडरों का मिलान किया गया। इसमें 346 रिफिल सिलेंडर कम तथा 296 खाली सिलेंडर अधिक पाए गए। इसे द्रवित पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण) विनियमन, 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन मानते हुए एजेंसी संचालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि जांच प्रतिवेदन संबंधित ऑयल कंपनी के को भेज दिया गया है, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि गैस वितरण व्यवस्था में किसी भी प्रकार की अनियमितता तथा उपभोक्ताओं के हितों से जुड़ी शिकायतों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।








 


leave a comment


kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account