ब्रेकिंग न्यूज

मंकीपॉक्स की जारी की गई एडवाइजरी, गांव-गांव में लगेंगे कैंप

29-Aug-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश )    स्वास्थ्य विभाग ने अब मंकी पॉक्स को लेकर अलर्ट जारी किया है। अफसरों के अनुसार अफ्रीकन देशों में मंकी पाॅक्स फैला है। वहां से आने वाले यात्रियों से ये बीमारी यहां भी फैलने का खतरा है। इस वजह से केंद्र से इस बारे में अलर्ट जारी करने के बाद छत्तीसगढ़ में भी डाक्टरों को सावधान रहने को कहा गया है।
बीमारी के लक्षण देखते ही मुख्यालय सूचना देने के निर्देश भी दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिलों के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों से इसके लक्षण वाले मरीज मिलने पर स्टेट हेल्थ डिपार्टमेंट को सूचना देने को कहा गया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने लोगों को जागरूक करने के लिए गांव-गांव कैंप लगाने को कहा है।
क्या है मंकी पॉक्स
मंकी पॉक्स वायरस से फैलती है। इस बीमारी में बुखार आने के साथ ही शरी के कई हिस्से में चकत्ते होते हैं। होठ भी सूज जाते हैं। ये बीमारी संक्रमित के संपर्क में आने से फैलती है। बंदरों से होकर इंसानों में पहुंचती है। उसके बाद मरीज के घाव से निकलकर ये वायरस आंख नाक और मुंह के जरिये शरीर में प्रवेश करता है। इसके अलावा बंदर, चूहे, गिलहरी जैसे जानवरों के काटने या उनके खून के शरीर में पहुंचने से भी ये बीमारी होती है।


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account