ब्रेकिंग न्यूज

*छत्तीसगढ़ में मिले कोरोना के 397 नए मरीज, 3 की मौत*

28-Apr-2023

रायपुर (शोर संदेश)। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 397 नए केस मिले हैं। जिसके बाद एक्टिव मरीजों की संख्या 2667 हो गई है। जबकि दो दिन पहले ये संख्या 3025 थी। 3 मरीजों की मौत हुई है। इनमें 2 मरीज बालोद के थे और 1 कोंडागांव जिले से था। इन मरीजों को कोरोना के अलावा अन्य गंभीर बीमारी भी थी। प्रदेश में फिलहाल पॉजिटिविटी दर 7.50 फीसदी हो गई है। गुरुवार को सबसे ज्यादा केस बलौदाबाजार में मिले हैं। जबकि सबसे ज्यादा एक्टिव केस रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा में हैं। स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग की संख्या भी बढ़ा दी गई है। सबसे ज्यादा 66 मरीज बलौदा बाजार में मिले हैं। रायपुर में 37, बिलासपुर में 33, सरगुजा में 29, रायगढ़ में 25, राजनांदगांव में 23, दुर्ग में 21, कांकेर में 21, धमतरी में 20, कोरिया में 18, बेमेतरा में 15, बालोद में 15, सूरजपुर में 12, जशपुर में 10, महासमुंद में 8, बीजापुर में 8, दंतेवाड़ा में 8, बलरामपुर में 7, कबीरधाम में 5, गौरेला- पेंड्रा-मरवाही में 5, जांजगीर-चांपा में 4, कोरबा में 3, बस्तर में 2,गरियाबंद और नारायणपुर से 1-1 मरीज मिले हैं।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account