ब्रेकिंग न्यूज

विकास दुबे के अंतिम संस्कार में पत्नी ने खोया आपा कहा*

11-Jul-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) कानपुर गोलीकांड के आरोपी और मास्टरमाइंड विकास दुबे के शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मारे जाने के बाद शाम को भैरवा घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया। विकास दुबे के अंतिम संस्कार के दौरान उसकी पत्नी ऋचा ने जमकर गाली-गलौज की और कहा कि हां उसके पति के साथ सही हुआ। दरअसल अपने पति विकास दुबे के अंतिम संस्कार में शामिल होने आई पत्नी ऋचा से वहां मौजूद मीडिया कर्मियों ने सवाल पूछना शुरू किया तो उसने अपना आपा खो दिया और जोर जोर से चिल्ला चिल्ला कर कहने लगी कि जो हुआ सही हुआ, जब ऋचा से पूछा गया कि क्या पुलिस ने एनकाउंटर सही किया तो उसने कहा, जिसने गलती की उसे सजा मिलेगी। इसके बाद जब उससे पूछ सवाल किया गया कि क्या आप मानती हैं कि आपके पति ने गलती की थी इस पर रिचा ने चिल्लाते हुए 3 बार हां कहां ऋचा ने कहा, उसके साथ सही हुआ यहां से चले जाओ।
00 शवदाह के अंदर किसी भी मीडिया कर्मी को नहीं मिली इजाजत :
बता दें कि गैंगस्टर विकास के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उसके कुछ करीबी लोगों को ही मंजूरी दी गई थी, जिसमें उसकी मां, पत्नी ऋचा और बेटा वहां मौजूद थे। इस दौरान अंतिम संस्कार वाले स्थान पर बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद रहा शवदाह के अंदर किसी भी मीडिया कर्मी को जाने की इजाजत नहीं दी गई। मीडिया कर्मी कुछ दूरी से है विकास दुबे की पत्नी ऋचा से सवाल पूछते रहे।
00 पिता ने अंतिम संस्कार में शामिल होने से किया इंकार :
इसके अलावा विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद उसके पिता से इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हां ठीक हुआ। विकास के पिता ने आगे कहा कि, हमें किसी ने बताया है कि हमारा बेटा मारा गया है हमने कहा ठीक किया गया। जब उनसे सवाल किया गया कि वह क्या वह अपने बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे तो उन्होंने मना कर दिया और कहा कि, मैं उसके अंतिम संस्कार पर क्यों जाऊं वह हमारा कहना नहीं मानता था अगर मानता होता तो आज ऐसा नहीं होता उसने हमारी कभी भी मदद नहीं की।
बता दें कि मोस्ट वांटेड 5 लाख इनामी गैंगस्टर विकास दुबे को उत्तर प्रदेश के उज्जैन से पकड़ा गया था और उत्तर प्रदेश लाते हुए शुक्रवार सुबह एनकाउंटर में मारा गया। विकास दुबे पर कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिसकर्मियों को शहीद करने के आरोप के साथ ही कई अन्य आरोप थे।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account