रायपुर (शोर संदेश) डॉ.ए.पी.जे.अब्दुल कलाम वार्ड नंबर 19 के शासकीय विद्यालय में स्थानीय वार्ड पार्षद मंजू वारेन साहू ने ध्वजारोहण किया एवं शासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शालेय परिवार को गणतंत्र दिवस की 73 वीं वर्षगांठ की बधाई एवं शुभकामनाएं दी । तत्पश्चात वार्ड पार्षद मंजू वारेन्द साहू स्थानीय ओम गुरुकुल विद्यालय पहुंचकर यहां भी विद्यार्थियों एवं स्कूल परिवार को गणतंत्र दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी । ओम गुरुकुल विद्यालय में शोर संदेश न्यूज़ परिवार की ओर से शोर संदेश चैनल के छत्तीसगढ़ ब्यूरो संजीव कुमार सेन ने वार्ड पार्षद मंजू वारेन्द साहू को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । ध्वजारोहण के इस पावन कार्यक्रम में ओम गुरुकुल विद्यालय का पूरा शिक्षकीय स्टाफ और बच्चों के पेरेंट्स, विद्यालय के प्राचार्य संतोष सोनी ,शोर सन्देश प्रतिनिधि अंकित गुप्ता, वार्ड के कार्यकर्ता एवं वार्ड वासी उपस्थित थे । यह पूरा कार्यक्रम शासन के द्वारा जारी कोरोना गाइड लाइन एवं कोरोना प्रोटोकाल का पालन करते हुए किया गया। #Newsshorsandesh #शोर संदेश #विद्यालय