ब्रेकिंग न्यूज

विराट कोहली का ऐतिहासिक रिकॉर्ड, लिस्ट-A क्रिकेट में पूरे किए 16 हजार रन

24-Dec-2025
नई दिल्ली। ( शोर संदेश ) विराट कोहली ने एक बार फिर क्रिकेट इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। विजय हजारे ट्रॉफी में वापसी करते हुए उन्होंने लिस्ट-A क्रिकेट में 16,000 रन पूरे कर लिए हैं।
यह उपलब्धि कोहली ने दिल्ली और आंध्र प्रदेश के बीच खेले गए मुकाबले में हासिल की। 299 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जैसे ही उन्होंने अपना पहला रन बनाया, वैसे ही उन्होंने यह बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
16,000 लिस्ट-A रन पूरे करने वाले कोहली दूसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह उपलब्धि सिर्फ सचिन तेंदुलकर के नाम थी। वहीं, दुनिया भर में ऐसा करने वाले वह नौवें खिलाड़ी हैं, जिनमें रिकी पोंटिंग, कुमार संगकारा और सर विवियन रिचर्ड्स जैसे दिग्गज भी शामिल हैं।
कोहली ने आखिरी बार विजय हजारे ट्रॉफी 2010-11 सीजन में खेली थी, जब वे दिल्ली टीम के कप्तान भी थे। इसके बाद करीब एक दशक तक वह इस टूर्नामेंट में नहीं खेले। ऐसे में उनकी वापसी को लेकर काफी उत्साह था और उन्होंने वापसी करते ही यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना दिया।
वनडे क्रिकेट में भी कोहली का रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। वह वनडे इतिहास में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 308 मैचों में 14,557 रन बनाए हैं और उनका औसत 58.46 का है। इसके साथ ही उनके नाम वनडे में 53 शतक दर्ज हैं।
कोहली अब लिस्ट-A क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के 60 शतकों के रिकॉर्ड के करीब पहुंच चुके हैं। उनके नाम फिलहाल 57 शतक हैं।
2006 में दिल्ली के लिए लिस्ट-A डेब्यू करने वाले विराट कोहली का घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर शानदार उपलब्धियों से भरा रहा है।





 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account