ब्रेकिंग न्यूज

दोबारा मँगवाना पड़ा वैक्सीन युवाओं ने किया कोविड 19 वैक्सीनेशन में बढ़ चढ़कर कर भागीदारी

30-Jul-2021

तामेश्वर सेन कबीरधाम (शोर संदेश)- कोरोना नामक वैश्विक महामारी के संभावित तीसरे लहर से बचने के लिए लोगों ने वैक्सीन लगवाना समझा जरूरी, ताकि संक्रमण से बचा जा सके। पंडरिया विकास खण्ड के समीपस्थ ग्रा.पं. सोमनापुर नया में  29जुलाई को स्थान- पू.मा.शाला टीकाकरण के सातवें कैंप में स्वास्थ्य टीम को मिली बड़ी सफलता। इस बार 70 डोज भेजा गया था, वेक्सीनेशन कराने वालों की बढ़ते संख्या को देखते हुए शाम 4 बजे 100 डोज फिर मंँगाना पड़ा।आज 18+ के 105 और 45+ के 47 लोगों को कोविशील्ड का डोज लगा। जिसमें 147 लोगों को पहला डोज एवं 05 लोगों को दूसरा डोज लगा। आज कुल 152 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। इससे पहले चार बार तक सिर्फ 10-10 लोग ही टीका लगवाए थे, पांचवें में 100, छठवें में 121 लोगों ने टीका लगवाए थे। आज की टीकाकरण अभियान में श्री रमेश पाटले(आर.एच.ओ.मेल), श्रीमती अर्चना श्रीवास्तव (ए.एन.एम.), श्री महेश जायसवाल, कार्तिक खुंटे,पुखराज सिंह (शिक्षक), श्रीमती अनिता सेन, दुर्गा पटेल (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता), कजरी बाई, चंद्रिका पटेल ( स्वास्थ्य मितानिन), ग्रा.पं. सरपंच श्री भूपेंद्र पटेल,सचिव जितेंद्र लहरे एवं जागरूक ग्रामीणजनो के विशेष सहयोग से कार्यक्रम सफल रहा। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account