ब्रेकिंग न्यूज

भारत के दो अफसर पाकिस्तान से लापता

15-Jun-2020

दिल्ली (शोर सन्देश)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में दो भारतीय अधिकारियों के लापता होने की खबर है। सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी पिछले दो घंटे से लापता हैं। उनकी तलाश की जा रही है. इसके साथ ही यह मामला पाकिस्तान के जिम्मेदार अधिकारियों के सामने उठाया गया है।
बताया जा रहा है कि सीआईएसएफ के दो ड्राइवर ड्यूटी पर बाहर गए थे, लेकिन वह अपने गंतव्य स्थान तक नहीं पहुंचे हैं। आशंका जताई जा रही है कि कहीं उनका अपहरण तो नहीं कर लिया गया। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। साथ ही पाकिस्तान सरकार को गुमशुदगी के बारे में बता दिया गया है।  



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account