ब्रेकिंग न्यूज

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस पर बस-ट्रक की टक्कर से दो की मौत, कई यात्री घायल*

12-Sep-2020

लखनऊ (शोर सन्देश)।उत्तर प्रदेश में शनिवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें दो लोगों को जान गवानी पड़ी। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार की सुबह स्लीपर बस ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में बस के ड्राइवर और हेल्पर की मौके पर ही मौत हो गई। बस में 70 सवारियां थीं, जिसमें आगे बैठे 12 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह हादसा कन्नौज जिले के तालग्राम थाना के पास हुआ। आगरा से लखनऊ की तरफ जी रही तेज रफ्तार स्लीपर बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसा इतना जोरदार था कि बस का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया, ट्रक और बस के बीच फंसे ड्राइवर और हेल्पर की की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।यात्रियों ने बताया कि हादसा ड्राइवर को झपकी आने से हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा और एनसीसी के अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और घायल सवारियों को इलाज के लिए तिर्वा में स्थित मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। 



leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account