ब्रेकिंग न्यूज

इम्यूनिटी मजबूत करने के हल्दी और तुलसी का काढ़ा

27-Apr-2021

रिषीका सेन (शोर सन्देश)। इस वायरस से संक्रमण का खतरा कमजोर इम्यूनिटी वालों को सबसे ज्यादा है. ऐसे में इम्यूनिटी मजबूत करने के लिए हेल्दी फूड्स और ड्रिंक्स को डाइट में जरूर शामिल करें. आयुर्वेद की मदद से आप इम्यूनिटी को मजबूत बना सकते हैं. ऐसे में हल्दी और तुलसी का काढ़ा न सिर्फ इम्यूनिटी को मजबूत करता है बल्कि सर्दी-जुकाम और गले में खराश की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है. आपको बता दें कि तुलसी एक औषधीय पौधा है जिसके गुण कई बड़ी बीमारियों से आपको छुटकारा दिला सकते हैं. ऐसे में आइए जानते हैं तुलसी और हल्दी को एकसाथ मिलकार कैसे इसका काढ़ा बना 
8 से 10 तुलसी पत्ता आधा चम्मच हल्दी पाउडर 3 से 4 लौंग 2 से 3 चम्मच शहद1 से 2 दालचीनी स्टीकएं और किस तरह इसे पिएं. पहले एक पैन में पानी लें और उसमें तुलसी पत्ता, हल्दी पाउडर, लौंग और दालचीनी डालें. इसके बाद इसे कम से कम 30 मिनट तक उबलने के लिए छोड़ दें. फिर इस पानी को छान लें और हल्का ठंडा होने पर पिएं. स्वाद के लिए आप इसमें शहद मिला सकते हैं. इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए और सर्दी-जुकाम को ठीक करने के लिए आप इस काढ़ा को रोजाना 2 से 3 बार पिएं.साथ ही साथ मास्क जरूर पहने , दो गज की दुरी रखे और हाथ बार बार धोये



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account