ब्रेकिंग न्यूज

श्रद्धांजलि : दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का निधन...

24-Nov-2025
मुंबई (शोर संदेश)। बॉलीवुड के He-Man और दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का उनके घर में ही निधन हो गया है। बीते दिनों वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे, जहां से 12 नवंबर को उन्हें छुट्टी मिली थी। इसके बाद घर पर ही डॉक्टर एवं नर्स की निगरानी में उनका उपचार चल रहा था। मगर, आज सोमवार को उनके घर के बाहर नजर आई एंबुलेंस ने एक बार फिर फैंस की चिंता बढ़ा दी थी। इसके बाद आई खबर ने फैंस का दिल तोड़ दिया। हीमैन नहीं रहे। उनके अंतिम संस्कार में इंडस्ट्री के सेलेब्स पहुंच रहे हैं।

धर्मेंद्र को आखिरी विदाई देने अभिनेता अमिताभ बच्चन भी पहुंचे। फिल्म 'शोले' में दोनों जय-वीरू के रूप में पक्के दोस्त बनकर नजर आए। यह दोस्ती आज टूट गई। इस फिल्म के बाद निजी जिंदगी में भी दोनों सितारों के बीच करीबी रिश्ता रहा। 


इंडस्ट्री से पहुंचीं ये हस्तियां
फिल्ममेकर करण जौहर ने सोशल मीडिया पर धर्मेंद्र के निधन की जानकारी दी वहीं अभिनेता की बेटी ईशा देओल, उनके जिगरी दोस्त अमिताभ बच्चन, आमिर खान, अगस्त्य नंदा उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंच चुके हैं। करण ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'यह एक ERA का अंत है, एक बहुत बड़ा मेगा स्टार, मेनस्ट्रीम सिनेमा में एक HERO का रूप, बहुत हैंडसम और सबसे रहस्यमयी स्क्रीन प्रेजेंस, वह इंडियन सिनेमा के एक असली लेजेंड हैं और हमेशा रहेंगे। सिनेमा के इतिहास के पन्नों में एक खास और शानदार पहचान, लेकिन सबसे ज़्यादा वह एक सबसे अच्छे इंसान थे।

हमारी इंडस्ट्री में हर कोई उन्हें बहुत प्यार करता था। उनके पास सबके लिए बहुत सारा प्यार और पॉजिटिविटी थी। उनका आशीर्वाद, उनका गले लगना और उनका जबरदस्त प्यार शब्दों से ज़्यादा याद आएगा। आज हमारी इंडस्ट्री में एक बहुत बड़ा खालीपन है। एक ऐसी जगह जिसे कोई कभी नहीं भर सकता, हमेशा सिर्फ और सिर्फ़ DHARAMJ ही रहेंगे। हम आपसे प्यार करते हैं सर। हम आपको बहुत याद करेंगे। आज आसमान धन्य है। आपके साथ काम करना हमेशा मेरे लिए आशीर्वाद रहेगा और मेरा दिल सम्मान, श्रद्धा और प्यार के साथ कहता है। अभी ना जाओ छोड़ के, के दिल अभी भरा नहीं। OM SHANTI'।
धर्मेंद्र की अपकमिंग फिल्म

आज ही के दिन उनकी आने वाली फिल्म इक्कीस का पोस्ट रिलीज किया गया था जिसमें वे अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और जयदीप अहलावत के साथ नजर आने वाले थे।

300 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
धर्मेंद्र केवल कृष्ण देओल का जन्म 8 दिसंबर 1935 को हुआ था। वे एक भारतीय अभिनेता, निर्माता और राजनेता थे, जो मुख्य रूप से हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। 65 साल के करियर में, उन्होंने 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है और हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा हिट फिल्मों में अभिनय करने का रिकॉर्ड उनके नाम है।


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account