ब्रेकिंग न्यूज

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने अस्पताल में विधायक भैयालाल राजवाड़े से मुलाकात, जल्द स्वस्थ होने की कामना

11-Dec-2025
रायपुर,    ( शोर संदेश )  पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने रायपुर के एक निजी अस्पताल में स्वास्थ्य लाभ कर रहे बैकुंठपुर विधानसभा के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री भैयालाल राजवाड़े से आज मुलाकात की। इस दौरान मंत्री अग्रवाल ने विधायक राजवाड़े से  उनका कुशलक्षेम जाना और स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।
मंत्री अग्रवाल ने भैयालाल राजवाड़े के जल्द स्वस्थ होकर जनता की सेवा में पुनः लौटने की कामना करते हुए ईश्वर से उनकी पूर्ण और त्वरित स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की। इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच सौहार्दपूर्ण वार्ता हुई और स्वास्थ्य से जुड़ी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा भी हुई। राजवाड़े के इलाज में लगे चिकित्सकों से भी मंत्री ने विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए।







 

 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account