ब्रेकिंग न्यूज

कोरोना संक्रमण से तिरुपति के सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद का निधन*

17-Sep-2020

चेन्नई(शोर सन्देश) तिरुपति से लोकसभा सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद राव का बुधवार को यहां एक अस्पताल में निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे और उनका इलाज चेन्नई के एक अस्पताल में चल रहा था। परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस के 65 वर्षीय सांसद चेन्नई के अस्पताल में भर्ती थे। तीन सप्ताह पहले उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सांसद के निधन पर शोक व्यक्त किया है। राव तिरुपति की सुरक्षित सीट से पहली बार सांसद बने थे। तीन बार के विधायक और पूर्व राज्य मंत्री के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे और एक बेटी हैं। मोदी ने ट्वीट किया, `लोकसभा सांसद बल्ली दुर्गा प्रसाद के राव गारू के निधन से दुखी हूं। वह अनुभवी नेता थे, जिन्होंने आंध्र प्रदेश की प्रगति में प्रभावी योगदान दिया था। इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के प्रति है। ओम शांति।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account