ब्रेकिंग न्यूज

एम्स के ब्लड बैंक से हज़ारों की चोरी, अपराध दर्ज*

28-Aug-2020

रायपुर (शोर सन्देश) राजधानी में एम्स अस्पताल के ब्लड बैंक से हजारों रुपए चोरी होने का मामला सामने आया है। बता दे की घटना 21 से 23 अगस्त के मध्य की है जब नर्सिंग ऑफिसर योगेश्वरी ने 38 हज़ार से अधिक रुपए पासवर्ड डालकर ब्लड बैंक के लॉकर में सुरक्षित रखे थे। जब 24 अगस्त को पैसों की जरूरत होने पर उसने लॉकर को खोला तो उसके होश उड़ गए,लॉकर में रखे पैसे गायब थे, जिसके बाद नर्सिंग ऑफिसर ने डिपार्टमेंट के इंचार्ज को सूचित करने के पश्चात आमानाका थाना जाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्रार्थी महिला नर्सिंग ऑफिसर की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ IPC की धारा 380, 457 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account