ब्रेकिंग न्यूज

*66 की उम्र में फिर दूल्हा बनेंगे ये पूर्व भारतीय क्रिकेटर, 28 साल छोटी हैं होने वाली दुल्हन*

27-Apr-2022

नई दिल्ली (शोर संदेश)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और बंगाल रणजी टीम के वर्तमान कोच अरुण लाल 2 मई 2022 को एक निजी समारोह में लंबे समय से अपनी दोस्त बुलबुल साहा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। 66 साल के बंगाल के पूर्व सलामी बल्लेबाज 38 साल की बुलबुल के साथ लंबे समय से रिश्ते में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरुण लाल की पहली शादी रीना से हुई थी, लेकिन बाद में आपसी सहमति से दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद अरुण लाल और रीना अलग हो गए थे। हालांकि, रीना की बीमारी के चलते अरुण लाल लंबे समय से उनके साथ हैं और उनकी देखभाल कर रहे हैं।  बहरहाल, रिपोर्ट्स में बताया गया है कि शादी का आमंत्रण क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अधिकारियों और करीबी दोस्‍त व परिवार को जाएगा। बीसीसीआई अध्‍यक्ष सौरव गांगुली भी अपनी उपस्थिति से मौके की रौनक बढ़ा सकते हैं। बता दें कि अरुण लाल ने भारत के लिए 16 टेस्‍ट और 13 वनडे खेले। इसके बाद वह कमेंट्री करने लगे। 2016 में अरुण लाल एडेनोइड सिस्टिक कार्सिनोमा हुआ, जो कि कैंसर का दुर्लभ प्रकार है।

 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account