ब्रेकिंग न्यूज

भारत-अमरीका के बीच तीसरी टू-प्लस-टू मंत्रीस्तरीय बातचीत 27 को*

22-Oct-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) भारत-अमरीका के बीच तीसरी टू-प्लस-टू मंत्रिस्तरीय बातचीत सत्ताईस अक्टूबर को नई दिल्ली में होगी। अमरीका के विदेश मंत्री माइक पोम्पियो और रक्षा मंत्री मार्क टी. ऐस्पर वार्ता के लिए भारत आएंगे। भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री डॉक्टर एस. जयशंकर प्रतिनिधिमण्डल का नेतृत् करेंगे। दोनों देशों के बीच पहली टू-प्लस-टू मंत्रीस्तरीय बातचीत सितम्बर 2018 में नई दिल्ली में हुई थी। दूसरी वार्ता का आयोजन 2019 में वाशिंगटन में हुआ था। तीसरी बातचीत के एजेंडे में आपसी हित के द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दे शामिल हैं। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account