leave a comment
बेमेतरा (शोर सन्देश)। जवाहर नवोदय विद्यालय बेमेतरा में कक्षा छठवीं में शैक्षणिक सत्र 2020-21 की चयन परीक्षा को पुनर्निर्धारित कर 11 अगस्त 2021 बुधवार को रखा गया है। विद्यालय के प्राचार्य लक्ष्मी सिंह ने बताया की परीक्षार्थी अपने अपने प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति के वेबसाइट में जाकर डाउनलोड कर सकते है। बेमेतरा जिले में 10569 परीक्षाथिर्यों के लिए 36 सेंटर पर परीक्षा आयोजित किये है, बेमेतरा जिले के चारो ब्लॉक एजुकेशन आॅफिस में प्रवेश पत्र उपलब्ध है, जिसे परीक्षार्थी प्राप्त कर सकते है. परीक्षा के दौरान सभी प्रतिभागियों को कोविड-19 के प्रोटोकॉल व स्वास्थ्य विभाग के दिशा निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। और साथ ही परीक्षार्थी अपने साथ मास्क और पानी का बोतल लेकर अवश्य लाएं।
