ब्रेकिंग न्यूज

महाराष्ट्र निकाय चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत, जनता ने विकास और सुशासन को दिया समर्थन: राजनाथ सिंह

22-Dec-2025
नई दिल्ली। ( शोर संदेश ) महाराष्ट्र की नगर पंचायत और नगर परिषद चुनावों में महायुति की प्रचंड जीत पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों से यह स्पष्ट हो गया है कि जनता विकास और सुशासन की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे बताते हैं कि भारत की जनता सुशासन और विकास की राजनीति के साथ मजबूती से खड़ी है, जो भाजपा की पहचान है। जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। मैं महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश की जनता को उनके समर्थन के लिए तथा पार्टी कार्यकर्ताओं को उनकी कड़ी मेहनत के लिए धन्यवाद देता हूं।”
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा कि महाराष्ट्र विकास के साथ मजबूती से खड़ा है। उन्होंने नगर परिषद और नगर पंचायत चुनावों में भाजपा और महायुति को आशीर्वाद देने के लिए महाराष्ट्र की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह जन-केंद्रित विकास के हमारे दृष्टिकोण में जनता के विश्वास को दर्शाता है। उन्होंने भरोसा जताया कि सरकार राज्यभर के प्रत्येक नागरिक की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए नई ऊर्जा के साथ कार्य करती रहेगी। साथ ही उन्होंने भाजपा और महायुति कार्यकर्ताओं की जमीनी स्तर पर की गई कड़ी मेहनत की सराहना की।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी ‘एक्स’ पर लिखा कि महाराष्ट्र में नगर पंचायत और नगर परिषद चुनावों में महायुति की ऐतिहासिक विजय के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, एनडीए के सदस्यों और प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण के नेतृत्व में भाजपा तथा एनडीए के सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि यह प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को जनता के अटूट समर्थन का प्रमाण है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को 246 नगर परिषदों और 42 नगर पंचायतों में भारतीय जनता पार्टी के प्रदर्शन को ऐतिहासिक जनादेश बताया। चुनाव परिणाम आने के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के स्थानीय निकाय चुनावों के 20-25 वर्षों के इतिहास में यह जीत अभूतपूर्व है।









 


leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account