ब्रेकिंग न्यूज

राष्ट्रपति पद के लिए अमेरिका में 29 सितंबर को होगी पहली डिबेट*

28-Jul-2020

रायपुर/न्यूयार्क (शोर सन्देश) अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए बहसों के तारीख का ऐलान कर दिया गया है। पहली बहस 29 सितंबर को हेल्थ एजुकेशन कैंपस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेट्स के उम्मीदवार और पूर्व उप-राष्ट्रपति जो बाइडेन के बीच होगी। कमिशन ऑन प्रेसिडेंशियल डिबेट्स ने सोमवार को एक बयान में कहा कि क्लीवलैंड की केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी और क्लीवलैंड क्लिनिक इस डिबेट को होस् करेंगे।
वहीं ट्रंप और बाइडेन दोनों नेता के बीच 15 अक्टूबर को फ्लोरिडा के मायामी में दोबारा आमने सामने होंगे, जबकि तीसरी बहस 22 अक्टूबर को टेनेसी में होगी। राष्ट्रपति के अलावा उप-राष्ट्रपति पद के लिए भी 7 अक्टूबर को एक बहस होगी। यह बहस सॉल् लेक सिटी की यूनिवर्सिटी में होगी, जिसमें उपराष्ट्रपति माइक पेंस का मुकाबला डेमोक्रेटिक उम्मीदवार से होगा। वहीं बाइडेन की ओर से अभी अपने डेप्युटी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है। सभी बहसों का समय 90 मिनट का होगा जो रात 9:00 से 10:30 बजे के बीच चलेगा और इन सभी बहसों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
00
सर्वेक्षण के नतीजे में बाइडेन आगे :
बता दें कि वाशिंगटन के सर्वेक्षण के नतीजे 19 जुलाई को जारी किए गए थे, जिसमें बाइडेन के पास 54% और ट्रंप के पास 44% लोगों का समर्थन है। दरअसल यह पांचवा ऐसा नेशनल सर्वे था जिसमें बाइडेन को ट्रंप से 10 या उससे ज्यादा पॉइंट से आगे दिखाया गया



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account