leave a comment
काबुल/नई दिल्ली (शोर सन्देश)। अफगानिस्तान के नूरिस्तान प्रांत के कामदेश जिले में आई बाढ़ में कम से कम 40 लोगों की मौत हो गई। अचानक आई बाढ़ में कई अन्य लापता भी हो गए। कामदेश जिले के मिर्देश गांव में गुरुवार को भारी बारिश के कारण आई बाढ़ ने कई ग्रामीणों को अपनी चपेट में ले लिया। प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि स्थानीय ग्रामीणों के 40 शव मिले हैं, जबकि कई अन्य अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने कहा कि गांव के लगभग सभी घर बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि गांव में पानी भर गया है। बाढ़ ने मवेशियों, कृषि भूमि को नष्ट कर दिया है। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की सीमा से लगे कामदेश जिले में एक सड़क के एक बड़ा हिस्सा पूरी तरह से ध्वस्त हो गया, जिसके परिणामस्वरूप इसे बंद कर दिया गया।