ब्रेकिंग न्यूज

मुहूर्त कर रही बहू से नहीं संभली स्टेयरिंग, शोरूम का शीशा तोड़ते हुए दूसरी कार से भिड़ाई नई कार*

09-Sep-2020

इंदौर (शोर सन्देश) शहर के बीआरटीएस रोड स्थित एक कार शोरूम में एरोड्रम क्षेत्र में रहने वाला एक परिवार मंगलवार को कार खरीदने आया। शोरूम के सेल्स कंल्सटेंट नमन तिवारी ने बताया कि परिवार ने कार पहले से ही बुक कर दी थी। मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे कार खरीदने वाले पति-पत्नी और सास-ससुर शोरूम पहुंचे। मुहूर्त के लिए सास ने बहू को कार चलाकर थोड़ी-सी आगे बढ़ाकर बंद करने के लिए कहा। इसी दौरान बहू से कार नहीं संभली और वह शोरूम के कांच फोड़कर तीन फीट नीचे दूसरी कार पर जा गिरी। हादसे में दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई हैं। गनीमत है कि कोई हताहत नहीं हुआ।

जानकारी के अनुसार, बहू की मुहूर्त ड्राइव के वक्त उसका बेटा भी पास की सीट पर बैठा था। बहू ने कार चालू की और थोड़ी आगे बढ़ाकर ब्रेक लगाया तो पैर ब्रेक की बजाए एक्सीलरेटर पर चला गया। परिवार जो कार खरीद रहा था वह करीब साढ़े सात लाख रुपये की है और जिस कार पर वह गिरी उसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। दोनों गाड़ियों का बीमा है, इसलिए परिवार को कारों में हुए नुकसान की राशि जमा नहीं करनी पड़ेगी। शोरूम को हुए नुकसान की पूर्ति के लिए कार खरीदने आए परिवार और शोरूम मालिक ने आपस में 50 फीसद खर्च वहन करने पर समझौता कर लिया है। शोरूम संचालक ने परिवार की जानकारी देने से इन्कार कर दिया। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account