ब्रेकिंग न्यूज

*सावंत ने दूसरी बार ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, मोदी-नड्डा रहे उपस्थित*

28-Mar-2022

पणजी (शोर सन्देश)। भाजपा नेता प्रमोद सावंत लगातार दूसरी बार गोवा के मुख्यमंत्री बन गए हैं। सावंत ने सोमवार सुबह गोवा के सीएम पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम तालेइगाओ में स्थित डाक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम था। सावंत के अलावा भाजपा के आठ विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली है। भाजपा विधायक विश्वजीत राणे, रवि नायक, अतानासियो मोनसेरेट, मौविन गोडिन्हो, नीलेश कबराल, सुभाष शिरोडकर, रोहन खुंटे और गोविंद गौड़े ने राज्य के मंत्री पद की रूप में शपथ ली है।शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल हुए। इसके अलावा भाजपा शासित राज्यों के कुछ मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल हुए।

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई समारोह में शामिल रहे। हाल ही में गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों पर चुनाव हुए थे। भाजपा ने सबसे ज्यादा 20 सीटों पर जीत दर्ज की थी। कांग्रेस ने 11, निदर्लीयों ने तीन सीटों पर कब्जा किया था। साथ ही महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी और आम आदमी पार्टी ने दो-दो सीटें जीती थी। जीएफपी और आरजीपी ने एक-एक सीट जीती थी। एमजीपी के दो विधायकों और तीन निर्दलीय विधायकों ने भाजपा को समर्थन दिया है।

 



leave a comment


kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account