ब्रेकिंग न्यूज

*सेंट्रल जेल में गैंगवार : सिंगर मूसेवाला की हत्या के दो आरोपियों की मौत, एक गंभीर...*

27-Feb-2023

चंडीगढ़ (शोर संदेश) । पंजाब के तरनतारन स्थित सेंट्रल जेल गोइंदवाल साहिब में रविवार को गैंगवार की घटना सामने आई है। इस गैंगवार में पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड मामले में आरोपी मंदीप तूफान और मनमोहन सिंह मोना की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गैंगस्टर केशव गंभीर रूप से घायल हो गया।  जिसे इलाज के लिए तरनतारन के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। मौके पर डीएसपी (सिटी) जसपाल सिंह ढिल्लों, थाना सिटी तरनतारन के ड्यूटी अधिकारी विपिन कुमार और थाना गोइंदवाल साहिब के ड्यूटी अधिकारी प्रेम सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी गुरमीत सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। बता दें कि गोइंदवाल साहिब की जेल में मोबाइल फोन का दुरुपयोग हो रहा है और लगातार नशीले पदार्थों की बरामदगी हो रही है। गायक सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से संबंधित आरोपी गैंगस्टर मंदीप को कड़ी सुरक्षा के बीच रखा गया था। रविवार को दोपहर लगभग तीन बजे आरोपियों में कुछ कहासुनी हुई और गैंगस्टरों ने लोहे की राड से एक-दूसरे पर वार करना शुरू कर दिया। ए कैटागिरी के गैंगस्टर मंदीप तूफान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मनमोहन सिंह मोना ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 



leave a comment


kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account