ब्रेकिंग न्यूज

*असम में बाढ़ की स्थिति अब भी गंभीर, 19 जिले प्रभावित*

24-Jun-2023

गुवाहाटी (शोर संदेश) असम में बाढ़ की स्थिति शनिवार को भी गंभीर बनी रही। कम से कम 19 जिले अभी भी प्रभावित हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, 1,538 गांवों और दो शहरी क्षेत्रों में कुल 4,88,525 व्यक्ति प्रभावित हैं। नलबाड़ी जिले में शुक्रवार को बाढ़ संबंधी घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। निखिलेश मल्ला बुजोरबरुआ अपने घर के पास गलती से बाढ़ के पानी में गिर जाने के बाद लापता बताए गए थे। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) ने बाद में उसका शव बरामद किया। इस साल की पहली बाढ़ से राज्य में यह दूसरी मौत थी। पहली मौत गुरुवार को तामुलपुर जिले में हुई। राज्य सरकार के अधिकारियों ने कहा कि पीड़ित परिवारों को अनुग्रह योजना के तहत मुआवजा मिलेगा। एएसडीएमए के अनुसार, 19 बाढ़ प्रभावित जिले बजली, चिरांग, दरांग, बक्सा, बारपेटा, बिस्वनाथ, बोंगाईगांव, धेमाजी, धुबरी, डिब्रूगढ़, गोलपारा, गोलाघाट, कामरूप, कोकराझार, लखीमपुर, नागांव, नलबाड़ी, तामुलपुर, उदलगुरी हैं। बजाली जिले में सबसे ज्यादा 2,67,253 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बारपेटा 73,23 प्रभावितों के साथ दूसरे स्थान पर है। राज्य प्रशासन द्वारा 14 जिलों में संचालित 225 राहत शिविरों में कम से कम 35,142 बाढ़ प्रभावित लोगों ने शरण ली है।

 

 



leave a comment


kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account