ब्रेकिंग न्यूज

राज्य स्तरीय शालेय हॉकी: सरगुजा ने बस्तर को 11-0 से हराया

06-Sep-2025
जशपुर। ( शोर संदेश ) राज्य स्तरीय शालेय खेल प्रतियोगिता के तहत एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 04 सितंबर को कुल 6 रोमांचक मुकाबले खेले गए। 15 आयु वर्ग बालक वर्ग में हुए मुकाबलों में बिलासपुर ने बस्तर को 4-1 से पराजित किया, जबकि सरगुजा और दुर्ग के बीच हुए मैच में दुर्ग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-0 से क्लीन स्वीप किया।17 आयु वर्ग बालक वर्ग के मुकाबलों में सरगुजा ने बस्तर पर पूरी तरह दबदबा बनाते हुए 11-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। वहीं रायपुर और बिलासपुर के बीच खेले गए मैच में रायपुर ने शानदार खेल दिखाते हुए 4-1 से विजय हासिल की। 17 आयु वर्ग बालिका वर्ग में बस्तर ने सरगुजा को 3दृ0 से हराया। इसी श्रेणी के एक अन्य मुकाबले में बिलासपुर ने रायपुर के खिलाफ दमदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 9-0 से बड़ी जीत दर्ज की।


 


leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account