ब्रेकिंग न्यूज

*शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में स्मार्ट टीवी कारगर*

11-Jul-2023

राजनांदगांव (शोर संदेश)। कलेक्टर डोमन सिंह ने आंगनबाड़ी केन्द्रों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने की दिशा में सामाजिक सहभागिता के साथ अभिनव पहल की है। आंगनबाड़ी केन्द्रों में स्मार्ट टीवी के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई कराने की व्यवस्था की गई है। कलेक्टर सिंह के मार्गदर्शन में मंगलवार को सरपंचों एवं नगर निगम राजनांदगांव द्वारा जिले के 21 आंगनबाड़ी केन्द्रों के लिए स्मार्ट टीवी प्रदान किया गया। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत सिंघोला के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 1 एवं 5 के लिए स्मार्ट टीवी प्रदान किया गया। इसी तरह राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत जोरातराई (म) के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 2, ग्राम पार्रीकला के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 2, डोंगरगांव विकासखंड के आंगनबाड़ी केन्द्र तुमड़ीबोड़, छुरिया विकासखंड के ग्राम रतनभाट के आंगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 1 एवं 2, छुरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत उमरवाही के आंगनबाड़ी केन्द्र गोटाटोला, जनकपुर, भाठापारा तथा इन्द्रानगर के लिए  स्मार्ट टीवी प्रदान किया गया। राजनांदगांव शहर के बल्देवबाग वार्ड, गौरी नगर वार्ड, शास्त्री वार्ड, महात्मा बुद्ध वार्ड, मोतीपुर वार्ड, सेठी नगर वार्ड, गुरूघासीदास वार्ड, सर्किट हाऊस वार्ड, शिवनाथ वार्ड तथा जनता कॉलोनी के आंगनबाड़ी केन्द्रों में नगर निगम राजनांदगांव द्वारा स्मार्ट टीवी प्रदान किया गया। कलेक्टर सिंह ने स्मार्ट टीवी प्रदान करने वाले सरपंचों एवं नगर निगम राजनांदगांव के अधिकारियों को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अमित कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती गुरप्रीत कौर सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account