ब्रेकिंग न्यूज

रामायण` की सीता ने लिखा : अयोध्या में वो घड़ी आ ही गयी, जिसका सभी को सालों से इंतज़ार था*

05-Aug-2020

रायपुर/मुंबई (शोर सन्देश) अयोध्या में वो घड़ी ही गयी,जिसका सभी को सालों से इंतज़ार था। अब भव्य राम मंदिर निर्माण का कार्य शुरू होगा। आज अयोध्या में श्रीराम मंदिर का भूमि पूजन कार्यक्रम है, जिसके साथ मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राम मंदिर निर्माण आरम्भ होने से रामायण में सीता का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया भी काफ़ी ख़ुश हैं। उन्होंने कहा, ऐसा लग रहा है, इस बार दिवाली जल्दी गयी।
आपको बता दें कि दीपिका ने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट लिखी, जिसमें उन्होंने राम मंदिर निर्माण को लेकर कहा- कल राम जन्मभूमि शिलान्यास होगा। आख़िरकार लम्बा इंतज़ार ख़त्म हुआ। रामलला की घर वापसी हो रही है। यह बेहद आलीशान अनुभव होने जा रहा है। ऐसा लग रहा है कि दिवाली इस साल जल्दी गयी।यह सब सोचकर इमोशनल हो रही हूं। कल का इंतज़ार बेसब्री से है। गौरतलब है, अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के निर्माण के लिए भूमि पूजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच अगस्त को कर रहे हैं। इस कार्यक्रम को लेकर देश के साथ विदेश में भी उल्लास का माहौल है।बता दें कि दीपिका ने रामानंद सागर के धारावाहिक रामायण में सीता का किरदार निभाया था, जो अस्सी के दौर में दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ था। यह सीरियल बेहद लोकप्रिय रहा था और रामायण के सभी मुख्य पात्रों को दर्शकों से बेहद प्यार मिला था। वास्तविक जीवन में भी लोग इन कलाकारों को श्रद्धा से देखते थे। पहले लॉकडाउन के दौरान रामायण का दूरदर्शन के डीडी नेशनल चैनल पर पुन: प्रसारण किया गया था, जिसे काफ़ी लोकप्रियता मिली थी। धारावाहिक ने कामयाबी के पुराने कीर्तिमान चकनाचूर कर दिये थे। इसी के साथ रामायण के मुख्य किरदार निभाने वाले कलाकारों को भी सोशल मीडिया के ज़रिए दर्शकों का ख़ूब प्यार मिला। रामायण में राम का किरदार अरुण गोविल और लक्ष्मण का किरदार सुनील लहरी ने निभाया था। हनुमान के रोल में दारा सिंह नज़र आये थे। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account