ब्रेकिंग न्यूज

*शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बड़े धूमधाम से शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया*

02-Aug-2021

कुसमी (शोर सन्देश)। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमी में आज बड़े धूमधाम से शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। इस कार्यक्रम में शामिल नगर पंचायत के अध्यक्ष गोवर्धन राम, बालेश्वर राम, सोनी अली, ललित निकुंज, रामचंद्र कुमार, यशोदा बाई,विद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद, समस्त शिक्षक/शिक्षिकाएं भृत्यगण पालक व सैकड़ों संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे, कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की प्रतिमा पर पूजाअर्चन कर की गई साथ ही अध्यक्ष महोदय ने शासन के आदेश अनुसार आज विद्यालय खोलने पर समस्त छात्रों को आशीर्वचन प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद ललित निकुंज ने समस्त छात्रों को कोविड-19 के संपूर्ण नियमों का पालन करने के लिए आग्रह किया, कार्यक्रम को आभार प्रकट के लिए संकुल समन्वयक हरकेश भारती ने बच्चों को शुभकामना देते हुए नियमित विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। वह अच्छे से अध्यापन कार्य के लिए प्रोत्साहित किया गया, कार्यक्रम का आभार हरकेश भारती ने आभार प्रकट कर किया गया। कार्यक्रम का संचालन मुकेश यादव व्याख्याता के द्वारा किया गया।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account